{"_id":"68e40a397ccb616a5e0b0040","slug":"regional-hospital-running-with-the-help-of-a-pediatrician-una-news-c-93-1-ssml1047-167845-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: एक शिशु रोग विशेषज्ञ के सहारे चल रहा क्षेत्रीय अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: एक शिशु रोग विशेषज्ञ के सहारे चल रहा क्षेत्रीय अस्पताल
Tue, 07 Oct 2025 06:55 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 07 Oct 2025 06:55 AM IST
विज्ञापन
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल एक शिशु रोग विशेषज्ञ के सहारे चल रहा है। ऐसे में उपचार के लिए अस्पताल पहुंचने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन दिनों मौसम में बदलाव के चलते काफी बच्चे वायरल व सर्दी, जुकाम की जकड़ में आ रहे हैं।
पूर्व में अस्पताल में तीन शिशु रोग विशेषज्ञ सेवाएं दे रहे थे। इसके बाद एक चिकित्सक सेवानिवृत्त हो गए। अब दो में से एक विशेषज्ञ ने अपनी आगामी उच्च शिक्षा के लिए सेवाएं अस्पताल में समाप्त कर दी हैं। अब एक विशेषज्ञ के सहारे ही व्यवस्थाएं चल रही हैं। अस्पताल प्रबंधन ने विशेषज्ञ की तैनाती के लिए उच्च अधिकारियों के समक्ष मांग उठाई है।
अब विभाग की तरफ से कब तक विशेषज्ञ की तैनाती की जाती है, इस पर कुछ भी कहना संभव नहीं है। ऐसे में आए दिन मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। शिशु रोग ओपीडी में औसतन रोजाना 150 के करीब बच्चे उपचार के लिए पहुंचते हैं। इसके चलते सुबह से ही ओपीडी के बाहर लोगों की कतारें लगना शुरू हो जाती हैं। दूसरी तरफ अस्पताल में चर्म रोग ओपीडी भी काफी समय बंद पड़ी है। ऐसे में मरीजों को उपचार के लिए निजी अस्पतालों का रुख करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। बता दें कि जिले में केवल क्षेत्रीय अस्पताल में ही चर्म रोग ओपीडी की सुविधा मिलती थी लेकिन अब सुविधा काफी समय से बंद पड़ी है। जिले का सबसे बड़ा अस्पताल होने के नाते विभिन्न उपमंडलों से रोजाना मरीज उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचते हैं। एक विशेषज्ञ के सहारे ही चाइल्ड ओपीडी का संचालन हो रहा है। इससे मरीजों को काफी परेशानी और इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल में एक शिशु रोग विशेषज्ञ अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में उच्च अधिकारियों को इस बाबत सूचित कर दिया है। विभाग की तरफ से ही विशेषज्ञ की तैनाती की जाएगी।
-डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना