फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Records of patients with colds and flu will be maintained in Ayurvedic hospitals.

Una News: आयुर्वेदिक अस्पतालों में सर्दी-जुकाम के मरीजों का बनेगा रिकॉर्ड

Fri, 28 Aug 2026 12:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 28 Aug 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Records of patients with colds and flu will be maintained in Ayurvedic hospitals.
ऊना। स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। अब आयुर्वेदिक अस्पतालों की ओपीडी में सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार की शिकायत लेकर पहुंचने वाले मरीजों का पूरा रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। इन मरीजों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के साथ साझा की जाएगी। विभाग ने स्वाइन फ्लू की स्थिति पर नजर रखने के लिए यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

आयुर्वेदिक अस्पतालों में रोजाना ओपीडी में आने वाले मरीजों में सर्दी-जुकाम और बुखार के लक्षण पाए जाने पर उनकी जानकारी दर्ज की जाएगी। इसमें मरीज के लक्षणों के साथ अन्य जरूरी विवरण भी शामिल किया जाएगा। अस्पतालों से मिलने वाली इस जानकारी को स्वास्थ्य विभाग स्तर पर संकलित किया जाएगा, ताकि किसी क्षेत्र में अचानक फ्लू जैसे लक्षणों वाले मरीजों की संख्या बढ़ने पर समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें। ओपीडी में आने वाले मरीजों का रिकॉर्ड तैयार होने से जिले में फ्लू जैसे लक्षणों की स्थिति का आकलन करने में मदद मिलेगी। किसी क्षेत्र में मरीजों की संख्या बढ़ने की स्थिति में स्वास्थ्य विभाग समय रहते निगरानी और बचाव के उपाय बढ़ा सकेगा। विभाग ने लोगों से भी अपील की है कि सर्दी-जुकाम और बुखार को हल्के में न लें। लक्षण अधिक होने पर चिकित्सकीय सलाह जरूर लें।
विज्ञापन



संदिग्ध मरीजों पर रहेगी नजर
स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था में आयुर्वेदिक अस्पतालों को भी शामिल करने से फ्लू जैसे लक्षणों वाले मरीजों की पहचान का दायरा बढ़ेगा। खासतौर पर लगातार बुखार, खांसी, गले में खराश, सर्दी-जुकाम और सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षणों वाले मरीजों की जानकारी पर नजर रखी जाएगी। यदि किसी मरीज में स्वाइन फ्लू जैसे गंभीर लक्षण पाए जाते हैं तो उसे आवश्यक जांच और उपचार के लिए संबंधित स्वास्थ्य संस्थान में भेजा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्वाइन फ्लू को लेकर विभाग सतर्क है। आयुर्वेद अस्पताल में सर्दी, जुकाम व बुखार से संबंधित मरीजों को रिकॉर्ड भी स्वास्थ्य विभाग के साथ साझा किया जाएगा ताकि समय रहते उचित कदम उठाए जा सकें।
-डॉ, किरण शर्मा, जिला आयुष अधिकारी ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed