{"_id":"67cc8f85c9bb5691e5082334","slug":"raunkhar-cooperative-sabha-will-run-jan-aushadhi-kendra-praveen-una-news-c-93-1-una1002-148055-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन औषधि केंद्र चलाएगी रौणखर सहकारी सभा : प्रवीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन औषधि केंद्र चलाएगी रौणखर सहकारी सभा : प्रवीण
Sun, 09 Mar 2025 12:12 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
जोल (ऊना)। रौणखर कृषि सेवा सहकारी सभा समिति शीघ्र ही जन औषधि केंद्र चलाएगी ताकि गरीब परिवारों को सस्ते दामों पर दवाइयां उपलब्ध करवाई जा सकें। इस बात का एलान शनिवार को आयोजित सहकारी सभा के साधारण अधिवेशन के दौरान सचिव प्रवीण शर्मा ने किया।
अधिवेशन की अध्यक्षता सभा के कोषाध्यक्ष सुखदेव सिंह ने की। इस मौके 600 सभा सदस्यों ने भाग लिया। सभा सचिव प्रवीण शर्मा ने उपस्थित सदस्यों को वर्ष 2023-24 का ऑडिट पढ़कर सुनाया। सभा ने वर्ष 2023-24 में लगभग 27 लाख रुपये लाभ कमाया है। इस समय सभा की 35 करोड़ से अधिक कार्यशील पूंजी है।
साधारण अधिवेशन में सभा के सचिव ने सदस्यों को 10 प्रतिशत लाभांश देने की घोषणा की, जिसे सदन ने सर्वसम्मति से पारित किया।