फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Ransari residents grapple with drainage and streetlight problems

Una News: जल निकासी और स्ट्रीट लाइटों की समस्या से जूझ रहे रैंसरी वासी

Tue, 11 Nov 2025 06:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 11 Nov 2025 06:52 AM IST
विज्ञापन
Ransari residents grapple with drainage and streetlight problems
ऊना। नगर निगम ऊना की ओर से नागरिकों की शिकायतों के त्वरित निपटारे के उद्देश्य से सोमवार को वार्ड नंबर-3 रैंसरी में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगर निगम की टीम के सिविल इंजीनियर आदित्य पाठक, अर्बन प्लानर अंजु सोनी, सामुदायिक प्रबंधक मुनीश एवं बबली सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को सुना तथा कई मुद्दों का समाधान मौके पर ही सुनिश्चित किया। शिविर के दौरान जल निकासी, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत, निर्माण कार्यों से जुड़ी दिक्कतों तथा सफाई व्यवस्था से संबंधित शिकायतों का निपटारा किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर रैंसरी की प्रधान बलविंदर कौर, पंचायत सचिव मनोज सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय कर्मचारी भी उपस्थित रहे। वहीं, नगर निगम ऊना के संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए समाधान सेल का अधिक से अधिक उपयोग करें, जिससे नगर क्षेत्र की स्वच्छता एवं विकास कार्यों में और अधिक सुधार लाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed