फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Ram Kumar Makhan became the head of the Pensioner's Association

Una News: राम कुमार मक्खन बने पेंशनर संघ के प्रधान

Sun, 15 Jun 2025 05:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 05:22 PM IST
विज्ञापन
Ram Kumar Makhan became the head of the Pensioner's Association
हिम आंचल पेंशनर संघ के जिलास्तरीय चुनाव में बनी सर्वसम्मति
विज्ञापन

देवराज शांडिल को महासचिव और राममूर्ति लट्ठ को वित्त सचिव चुना गया
पेंशनरों की लंबित मांगों पर सरकार के प्रति रोष प्रकट किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिम आंचल पेंशनर संघ जिला ऊना के चुनाव रविवार को जिला मुख्यालय में हुए। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष योग राज शर्मा ने की। चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाने के लिए हमीरपुर जिला से केसी गौतम, रतन चंद चांगरा और प्रदेश वित्त सचिव ओम राज कंवर बतौर पर्यवेक्षक उपस्थित रहे। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सर्वसम्मति से राम कुमार मक्खन को प्रधान, देवराज शांडिल को महासचिव और राममूर्ति लट्ठ को वित्त सचिव चुना गया। शेष कार्यकारिणी के गठन के लिए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अधिकृत किया गया। बैठक में सबसे पहले महासचिव देसराज मेहता ने सदन को अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मारे गए यात्रियों और दिवंगत पेंशनरों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके बाद जिला वित्त सचिव रामपाल धीमान ने पिछले कार्यकाल में हुए आय-व्यय का लेखा-जोखा सदन के समक्ष स्वीकृति के लिए रखा। इस अवसर पर वयोवृद्ध पेंशनर ईश्वर दास बस्सी, डऍ. विजय कुमार, राजेंद्र कौशल, संघ के पांचों खंडों के प्रधान, महासचिव और वित्त सचिव मौजूद रहे। इस दौरान संगठन को मजबूत करने के लिए रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही पेंशनरों की लंबित मांगों पर सरकार के प्रति रोष प्रकट किया गया। सदस्यों ने कहा कि सरकार हर बार आश्वासन देकर पेंशनरों को उनके अधिकार दिलवाने में नाकाम रही है। वे अपने अधिकार सरकार से मांग रहे हैं, न कोई भीख। सरकार को सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके सभी अधिकार जल्द से जल्द मुहैया करवाने चाहिए। फिर भी सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती है तो पेंशनर मिलकर सरकार के खिलाफ आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। इस अवसर पर रोशनलाल चौधरी, शिव कुमार धीमान, रामपाल शर्मा, कैलाश चंद, जगदीश राम चौधरी, रमेश कुमार राणा, राकेश संदल, लोंगूराम, सुनीता कुमारी, प्रकाश चंद, तरसेम सिंह, सतदेव कंवर, बिशन दास मल्होत्रा, मतिंदर लट्ठ सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed