फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Rally held in case of death due to drug overdose

Una News: नशे की ओवर डोज से मौत मामले में निकाली रैली

Tue, 28 Jan 2025 06:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 28 Jan 2025 06:51 AM IST
विज्ञापन
Rally held in case of death due to drug overdose
रोष रैली निकालकर नशे के सौदागरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। नंगल में नशे की ओवरडोज से हाल ही में हुई विशाल बाली की मौत मामले में क्षेत्रवासियों ने सोमवार को रोष रैली निकाली। नशे के सैदागरों के खिलाफ परिवर्तन संस्था की ओर से रोष रैली निकालकर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राहुल शर्मा की अगुवाई में रोष रैली निकाली गई।
नंगल की डबल एफ ब्लाक से शुरू हुई यह रैली आई ब्लाक चौक पर समाप्त हुई। इस मौके पर कर्मचारी संगठनों नंगल भाखड़ा मजदूर संघ (इंटक) और बीबीएमबी फील्ड कर्मचारी यूनियन ने भी अपना भरपूर समर्थन दिया।
विज्ञापन

रैली को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी इंसपेक्टर राहुल शर्मा ने युवाओं से नशे से दूर रहने और नशे का कारोबार करने वालों के बारे में पुलिस को तुरंत जानकारी देें। जानकारी देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सतनाम सिंह और विनोद भट्टी ने कहा कि क्षेत्र में लगातार नशे का कारोबार बढ़ता जा रहा है । इसलिए सभी को नशे के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करनी पड़ेगी। ऐसा न करने पर जहां एक ओर विशाल बाली नशे की ओवरडोज का शिकार हुआ है वहीं आने वाले समय में किसी के परिवार के साथ भी ऐसा हो सकता है। इस मौके पर विजय सहोता, प्राण नाथ, विजय कुमार, विजय राणा, दलवीर सिंह, दर्शन सिंह, बलवीर ढिल्लों, जतिंद्र सहोता, गगनदीप, हरचरण सिंह, अनिता बैंस, सोनिया कुमारी, अमरजीत, वीना, लक्ष्मी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed