फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   rallay in shimla

सामान्य वर्ग आयोग के खिलाफ 27 दिसंबर को ऊना में रोष रैली

Wed, 15 Dec 2021 12:00 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
rallay in shimla
ऊना में संयुक्त अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक में लिया फैसला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। राज्य में सामान्य आयोग के गठन की घोषणा के बाद अब इसका विरोध में आवाज उठने लगी है। मंगलवार को जिला मुख्यालय के रेस्ट हाउस में संयुक्त अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक में सामान्य आयोग के गठन के विरोध में 27 दिसंबर को रोष रैली निकालने का फैसला लिया गया। बैठक में दलित नेता रविकांत बस्सी ने कहा कि सरकार दलित समुदाय को गुमराह कर रही है। सामान्य आयोग के गठन को लेकर पहले से ही रणनीति तय थी। संविधान के तहत ही आरक्षण का प्रावधान किया गया। कुछ लोगों ने आरक्षण की शवयात्रा निकालकर संविधान का अपमान किया। बावजूद इसके सरकार और प्रशासन ने इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। अब दलित समुदाय के लोग संविधान के इस अपमान का बदला रोष रैली से लेकर रहेंगे। अगर इस आयोग को रद्द न किया गया तो आने वाले विधानसभा चुनावों में मौजूदा सरकार को इसका खामियाजा भुगतना होगा। राज्य के 25 फीसदी दलित एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से बेदखल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed