फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Rajkumar became the head of the Non-Gazetted Employees Federation, Haroli Block.

Una News: अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ हरोली ब्लॉक के प्रधान बने राजकुमार

Sat, 03 Jan 2026 12:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Rajkumar became the head of the Non-Gazetted Employees Federation, Haroli Block.
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ हरोली के चुने गए पदा​धिकारी सदस्यों के साथ।स्रोत आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंडोगा (ऊना)। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का हरोली में पुनर्गठन किया गया। इसमें राज कुमार अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ हरोली ब्लॉक के प्रधान चुने गए। सौरभ कुमार को जिला प्रतिनिधि का जिम्मा सौंपा गया। विश्राम गृृह हरोली में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ खंड हरोली की बैठक वरिष्ठ उपप्रधान बयंत सिंह की अध्यक्षता में हुई। प्रधान हरजिंद्र सिंह की सेवानिवृत्ति के बाद ब्लॉक हरोली के लिए प्रधान पद के लिए चयन करने के बारे में प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में उपस्थित सभी कर्मचारियों की ओर से सर्वसम्मति से राज कुमार (जल शक्ति विभाग सब डिविजन खड्ड) को प्रधान चुना गया एवं सौरभ कुमार को जिला प्रतिनिधि चुना गया। इस मौके पर वरिष्ठ उपप्रधान व्यंत सिंह, महासचिव विनय शर्मा, जिला प्रतिनिधि मंजीत सिंह, राजीव पाठक, सुरेश अत्री, परविंदर सिंह, संयुक्त सचिव प्रदीप कुमार, कोषाध्यक्ष अश्वनी कुमार, उपप्रधान अमित कुमार, मुकेश कुमार, मुनीश कुमार, हरदीश सिंह सदस्यों द्वारा नवनिर्वाचित प्रधान राज कुमार एवं जिला प्रतिनिधि सौरभ कुमार को बधाई दी। नवनिर्वाचित प्रधान राज कुमार की ओर से सभी अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ हरोली के सदस्यों को आश्वस्त किया गया कि वह पूरी निष्ठा से कर्मचारियों की आवाज को बुलंद करेंगे एवं कर्मचारियों की समस्याओं को प्रशासन एवं सरकार के समक्ष उचित माध्यम एवं मंच से रखकर निवारण करने का पूर्ण प्रयास करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed