फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Rajiv Gandhi Day Boarding School to be built in Baul at a cost of 1 crore.

Una News: बौल में एक करोड़ से बनेगा राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल

Thu, 09 Jul 2026 12:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 09 Jul 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Rajiv Gandhi Day Boarding School to be built in Baul at a cost of 1 crore.
थानाकलां (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में शिक्षा को नई दिशा देने के लिए प्रदेश सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। क्षेत्र के बौल में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल के निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कर दी गई है। इस स्वीकृति के बाद क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। क्षेत्र के लोगों में सतपाल सिंह, इकबाल सिंह, मुकेश कुमार, रमन देवी जमुना देवी ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए प्रदेश सरकार और विधायक का आभार व्यक्त किया है। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की प्राथमिकता है कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को भी शहरों जैसी गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा उपलब्ध हो। इसी उद्देश्य से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं। बौल में डे बोर्डिंग स्कूल बनने से धनेत जिला परिषद वार्ड, सोहरी वार्ड तथा आसपास के अनेक गांवों के हजारों विद्यार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed