फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Rajan Sharma appointed chief media secretary

Una News: राजन शर्मा चीफ मीडिया सचिव नियुक्त

Wed, 13 Aug 2025 04:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 04:49 PM IST
विज्ञापन
Rajan Sharma appointed chief media secretary
दौलतपुर चौक (ऊना)। हिमाचल प्रदेश स्कूल लेक्चरर संघ के वरिष्ठ नेता राजन शर्मा को संघ के प्रदेश प्रधान अजय नेगी ने प्रदेश कार्यकारिणी में चीफ मीडिया सचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। इस संबंध में जानकारी महासचिव इंदर सिंह ठाकुर ने दी। नवनियुक्त चीफ मीडिया सचिव राजन शर्मा ने कहा कि संघ ने जो जिम्मेदारी उन्हें दोबारा सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए संघ के मुख्य संरक्षक लोकेंद्र नेगी, प्रदेश प्रधान अजय नेगी, महासचिव इंदर सिंह ठाकुर, चेयरमैन सुरेंद्र पुंडीर, कार्यकारी अध्यक्ष दीप सिंह खन्ना एवं संघ के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इससे पहले वे वर्षों तक यूनिट प्रधान, जिला स्तर पर प्रेस सचिव तथा प्रदेश स्तर पर भी अनेक महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। आगे भी वे प्रदेश कार्यकारिणी से लेकर जिला व यूनिट स्तर तक लेक्चरर हित में कार्य करते रहेंगे और प्रदेश प्रधान अजय नेगी के नेतृत्व में संगठन को और सशक्त बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed