फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Raised awareness to improve health services

Una News: स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए किया जागरूक

Wed, 15 Jan 2025 05:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 05:01 PM IST
विज्ञापन
Raised awareness to improve health services
बंगाणा (ऊना)। स्वास्थ्य विभाग की ओर से खंडस्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बुधवार को थानाकलां में किया गया। कार्यक्रम में जिला समन्वयक सुनील कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। कार्यक्रम में आशा वर्कर के साथ-साथ ग्राम पंचायत मुच्छाली के उपप्रधान अजय शर्मा, ग्राम पंचायत धनेत के उपप्रधान अशोक कुमार, हटली पंचायत के उपप्रधान सुरेंद्र ने भी भाग लिया। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी प्रशिक्षण में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। जिला समन्वयक सुनील कुमार ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के महत्व को रेखांकित करते हुए सभी उपस्थित प्रतिभागियों को स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने आशा वर्करों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना की और उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में प्रभावी ढंग से काम करने के लिए मार्गदर्शन किया। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार, विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed