फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Raipur ground is cut off from communication for five days, people are suffering

Una News: रायपुर मैदान का संपर्क पांच दिनों से कटा, लोग बेहाल

Thu, 04 Sep 2025 06:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 06:14 PM IST
विज्ञापन
Raipur ground is cut off from communication for five days, people are suffering
कोलका के पास ल्हासा गिरने से बंद हुआ मार्ग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

थानाकलां (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की पंचायत रायपुर मैदान का जिला एवं उपमंडल मुख्यालय से संपर्क पिछले पांच दिनों से पूरी तरह कटा हुआ है। थाना कलां-भाखड़ा सड़क पर कोलका के पास ल्हासा गिरा हुआ है, जिसे अभी तक नहीं हटाया जा सका है। इस कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय पंचायतों रायपुर मैदान, दोबड़ और परोईंयां के लोग स्वयं को असहाय महसूस कर रहे हैं। ग्रामीण अभय शर्मा, राकेश कुमार, मुकेश, रमन, यश परमार और अमर सिंह ने सरकार से जल्द सड़क बहाल करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि कोई बीमार हो जाए तो इलाज के लिए बाहर ले जाना मुश्किल हो जाएगा। वर्तमान में इस मार्ग पर लोगों का आना-जाना पूरी तरह ठप हो चुका है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय मशीनरी की धीमी कार्यप्रणाली के कारण स्थिति और गंभीर होती जा रही है। उन्होंने आग्रह किया है कि प्रशासन और विभाग सक्रियता दिखाकर जल्द से जल्द मार्ग खोलें। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के एसडीओ संदीप गौतम ने बताया कि सड़क को खोलने के लिए कार्य जारी है और जल्द ही संपर्क बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed