फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Rain wreaks havoc, water entered shops three times in Budhan

Una News: बारिश का कहर, बुधान में तीन बार घुसा दुकानों में पानी

Tue, 12 Aug 2025 06:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 12 Aug 2025 06:56 AM IST
विज्ञापन
Rain wreaks havoc, water entered shops three times in Budhan
थानाकलां (ऊना)। उपमंडल बंगाणा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुधान के समीप बरसात ने दुकानदारों को आर्थिक नुकसान पहुंचाया है। स्कूल के मुख्य द्वार के दूसरी ओर स्थित बनयाल जनरल स्टोर और बनयाल स्वीट शॉप के संचालक प्रदीप कुमार ने बताया कि इस बरसात में तीन बार पानी उनकी दुकानों में पानी घुसा और हजारों का नुकसान हो गया। प्रदीप कुमार ने बताया कि स्कूल के खेल मैदान और आसपास के तीन-चार घरों का पानी एक ही रास्ते से सड़क में आकर दुकानों के सामने जमा हो जाता है। यहां नाली का अभाव इस समस्या की जड़ है। कई बार पंचायत और प्रशासन को अवगत करवाने के बावजूद समाधान नहीं निकला। पंचायत प्रधान कमल सिंह ने स्वीकार किया कि इस संबंध में शिकायत पहले भी आई थी लेकिन लोक निर्माण विभाग से अभी बजट स्वीकृत नहीं हुआ है। एसडीओ संजीव गौतम ने कहा कि मामला अब संज्ञान में आया है। जल्द ही बजट का प्रावधान कर नाली का निर्माण करवाया जाएगा। स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल ठाकुर ने बताया कि इस विषय पर लोक निर्माण विभाग से बातचीत हो चुकी है और पंचायत भी कुछ कार्य कर चुकी है। बजट का प्रावधान होते ही शेष कार्य पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed