फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Rain made the weather pleasant and crops also got lifeline.

Una News: बारिश से मौसम बना सुहाना फसलों को भी मिली संजीवनी

Wed, 26 Feb 2025 07:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 07:17 PM IST
विज्ञापन
Rain made the weather pleasant and crops also got lifeline.
आगामी दिनों में भी मौसम खराब रहने के आसार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना/नंदपुर (ऊना)। जिले में मंगलवार रात से मौसम ने फिर करवट बदली है। मंगलवार रात को जिले के कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई है। बुधवार सुबह से ही जिलेभर में बादल छाए रहे। इससे गेहूं और आलू सहित अन्य फसलों को भी संजीवनी मिली है। मौसम विभाग की तरफ से आगामी दिनों में भी मौसम खराब रहने की संभावना जताई है।

जिले में बारिश का इंतजार कर रहे नंदपुर सहित अन्य क्षेत्रों के किसानों ने राहत की सांस ली है। मंगलवार रात हुई बारिश से खेतों में नमी बढ़ी है, जिससे आलू और गेंहू की फसल को फायदा मिलने की उम्मीद है। पिछले कुछ हफ्तों से सूखे जैसी स्थिति बनी हुई थी, जिससे किसान चिंतित थे। नंदपुर गांव के किसान तिलक राज ने बताया कि पिछले कुछ दिन से सिंचाई की समस्या थी, जिससे फसल पर असर पड़ रहा था। लेकिन, इस बारिश से अब खेतों में नमी हो गई है। अगर मौसम ऐसा ही रहा तो आलू की पैदावार इस बार बेहतर होगी। जिला कृषि उपनिदेशक कुलभूषण धीमान ने बताया कि यह बारिश आलू के साथ-साथ गेहूं और अन्य रबी फसलों के लिए भी फायदेमंद साबित होगी। अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 फरवरी को जहां जिले के अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। बुधवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। अगर आगामी दिनों में भी मौसम खराब रहता है तो अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। समन्वयक मौसम विभाग ऊना विनोद कुमार का कहना है कि आगामी दिनों में भी मौसम खराब रहने का अनुमान है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed