{"_id":"6696e96bd96a9ea8f10127f4","slug":"rain-in-bangana-clouds-in-una-humidity-in-entire-district-una-news-c-93-1-ssml1047-128408-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बंगाणा में बारिश, ऊना में छाए बादल, जिलेभर में उमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बंगाणा में बारिश, ऊना में छाए बादल, जिलेभर में उमस
Wed, 17 Jul 2024 03:13 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 17 Jul 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
ऊना। जिले में मंगलवार सुबह से बादल छाए रहे। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। जिले के बंगाणा क्षेत्र में मंगलवार दोपहर बाद बारिश हुई। इसके अलावा जिले के अन्य स्थानों पर बारिश न होने के चलते लोगों के हाथ एक बार फिर मायूसी ही लगी। मंगलवार को जिला का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
जिले में उमस भरी गर्मी से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में मंगलवार को भी जिलावासियों को बारिश न होने से मायूस होना पड़ा। मंगलवार सुबह से जिले में मौसम साफ रहा। इसके बाद दोपहर तक जिले में बादल छा गए। ऐसे में लोगों को लगा कि बारिश होने से गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन कुछ देर तक हवाएं चलने के बाद मौसम फिर से साफ हो गया। इससे लोगों की उम्मीदों पर एक बार फिर पानी फिर गया। जिले के अन्य क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल पाई। इस संबंधी मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि जिले में मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आगामी दिनों में जिले में बारिश होने की संभावना है।