{"_id":"695677efb75758acce03f81a","slug":"rain-brings-relief-on-the-first-morning-of-the-new-year-una-news-c-93-1-ssml1047-176961-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: नववर्ष की पहली सुबह बारिश से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नववर्ष की पहली सुबह बारिश से मिली राहत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना/बड़ूही/मुबारिकपुर/बंगाणा(ऊना)। जिले में नववर्ष का पहला दिन बारिश के साथ आया और दो माह की सूखी सर्दी से लोगों को राहत मिली। वीरवार को 2.2 मिमी बारिश हुई, जिससे मौसम में नमी लौट आई और अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जबकि बुधवार को यह 19.6 डिग्री सेल्सियस तक था। सुबह कोहरा और बादलों के कारण सूर्य के दर्शन नहीं हुए और वाहन चालक हेड लाइटें जलाकर चल रहे थे।
किसानों संदीप ठाकुर, श्याम सुंदर, अजय चौधरी, निर्मल सिंह और रवि कुमार का कहना है कि जिन क्षेत्रों में ट्यूबवेल या सिंचाई की सुविधा उपलब्ध है वहां हल्की बारिश फायदेमंद रही, लेकिन बडूही क्षेत्र के गैर-सिंचित इलाकों में इससे ज्यादा राहत नहीं मिली। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में बारिश की संभावना कम है।