{"_id":"58c148904f1c1b0f3bdc405e","slug":"rain-best-for-crops","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसलों के लिए संजीवनी बनकर बरसे मेघ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसलों के लिए संजीवनी बनकर बरसे मेघ
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Thu, 09 Mar 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में वीरवार को हुई रिमझिम बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिली है। बारिश से किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। गेहूं सहित अन्य फसलों को बारिश से संजीवनी मिली है। वीरवार सुबह ही बारिश का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर सायं तक चलता रहा। दिन भर रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही और मौसम का मिजाज बदलता रहा। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड भी एकाएक बढ़ गई है।
विज्ञापन
लोग घरों में दुबकने को मजबूर रहे। वीरवार को एक बार फिर शीतलहर का प्रकोप देखने को मिला। सुबह से ही बूंदाबांदी के साथ चली सर्द हवाओं के चलते लोगों ने फिर से गरम वस्त्र निकाल लिए हैं। बारिश से एक तरफ जहां शीतलहर बढ़ी है, वहीं दूसरी ओर किसानों को इससे बड़ी राहत भी मिली है। बारिश से सबसे ज्यादा गेहूं और आलू की फसल को लाभ मिलेगा। बारशि ने खेतों में बोई फसलों को संजीवनी देने का काम किया है। किसानों ज्योति लाल, रोहित, राम सिंह, प्यारा लाल, राम किशोर, राजीव, राजन, मुकेश, तारा सिंह, मक्खन सिंह, पंकज, विशाल ठाकुर, दिलबाग सिंह, विवेक राजपूत, सत्या देवी सहित अन्य ने बताया कि यह बारिश फसलों के लिए वरदान से कम नहीं है। बारिश का पानी फसलों की सिंचाई के लिए पर्याप्त है। काफी समय से वे बारिश की उम्मीद लगाए बैठे थे और अब बारिश होने से गेहूं और आलू की बंपर पैदावार होने की उम्मीद जागी है। बारिश होने से गेहूं की फसल पीले रतुए की चपेट में आने से भी बचेगी।
विज्ञापन
जिले में 2 एमएम बारिश, पारा लुढ़का
जिले में हुई मूसलाधार बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। जिला मौसम अधिकारी विनोद शर्मा ने बताया कि जिले का न्यूनतम तापमान 9.8 दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके अलावा जिले में 2 एमएम बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन
बारिश फसलों के लिए लाभदायक
कृषि विभाग ऊना के उपनिदेशक यशपाल चौधरी ने कहा कि बारिश का पानी फसलों के लिए लाभदायक है। इससे फसल की पैदावार में वृद्धि होगी। बारिश से सूखे का खतरा भी कम हो गया है।