फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Rain and snowfall increased the slipperiness, transport corporation buses did not run on 24 roads.

Una News: बारिश, बर्फबारी से बढ़ी फिसलन, 24 सड़कों पर नहीं दौड़ीं परिवहन निगम की बसें

Sat, 21 Mar 2026 12:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Rain and snowfall increased the slipperiness, transport corporation buses did not run on 24 roads.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी। जिले में लगातार बारिश और बर्फबारी के कारण 24 सड़क मार्गों पर वाहनों का संचालन ठप हो गया। इन रूटों पर परिवहन निगम की बस सेवाएं बंद रहीं, जबकि निजी वाहन भी जाम होने के कारण लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
सराज क्षेत्र में 14 और थलौट क्षेत्र में 10 सड़कें बाधित रहीं। सदर क्षेत्र में ज्वालापुर सड़क मार्ग बंद रहा। इसके अलावा जंजैहली, छतरी सहित अन्य मार्गों पर भी बर्फबारी के कारण वाहन नहीं चल सके। तीन दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश और बर्फबारी से मंडी जिले के ऊपरी इलाकों में विद्युत व्यवस्था भी प्रभावित हुई। कुल 38 विद्युत ट्रांसफार्मर ठप पड़े। बारिश के कारण विद्युत कर्मियों को इन्हें बहाल करने में काफी असुविधा हुई। हालांकि, जिले की कोई पेयजल और सिंचाई योजना बारिश और बर्फबारी से प्रभावित नहीं हुई है।
विज्ञापन

6 वाहनों के काटे गए चालान
मंडी। शहर के जेल रोड के निकट शुक्रवार सुबह क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के स्टाफ ने यातायात पुलिस के साथ वाहन चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वाहनों के कागजात जांचे गए। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि कुछ वाहन अपने निर्धारित रूट के बजाय अन्य मार्गों से चल रहे थे। इस कार्रवाई में छह वाहनों के चालान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed