फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Raid on Punjab Seed Store, 105 kg expired paddy seeds seized

Una News: पंजाब सीड स्टोर पर छापा, 105 किलो एक्सपायरी धान का बीज पकड़ा

Sat, 12 Apr 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Raid on Punjab Seed Store, 105 kg expired paddy seeds seized
नंगल में बरामद किया एक्सपायरी हाइब्रिड बीज। स्रोत संवाद - फोटो : उमरैन के दीनपुर में राजकीय नलकूप के पास खड़े किसान।
कृषि विभाग की टीम ने तहसीलदार के नेतृत्व में की कार्रवाई
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी





नंगल (ऊना)। कृषि विभाग की टीम ने शनिवार को नंगल के गांव हंबेवाल में पंजाब सीड स्टोर पर कार्रवाई करते हुए 105 किलो एक्सपायर हाइब्रिड धान का बीज बरामद किया गया। यह कार्रवाई तहसीलदार सुमीत ढिल्लो ने नेतृत्व में की गई। कृषि विभाग के अधिकारी अमरजीत ने कहा कि पंजाब में धान के हाइब्रिड बीज बेचने पर पूर्ण रोक लगी है। लेकिन, उन्हें इस दुकान के बारे में कई बार शिकायत मिली। उसी के आधार पर शनिवार को उनकी टीम जांच के लिए पहुंची तो कुल 105 किलो धान के हाइब्रिड बीज एक्सपायर मिले। इसके आधार पर एक्सपायर बीज को कब्जे में लेकर सील कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई। उक्त फार्म की पहले भी शिकायत मिलती रहती हैं। पहले भी उनके गोदाम सील किए जा चुके।उधर, तहसीलदार सुमीत ढिल्लो ने कहा कि उपयुक्त रूपनगर की दिशा-निर्देशों के तहत ही यह कार्रवाई की गई। पंजाब में भूमिगत पानी को बचाने के लिए धान के हाइब्रिड बीज बेचने पर पूर्ण तौर पर रोक लगी हुई है। पंजाब स्टोर नामक स्टोर से 105 किलो हाइब्रिड धान वह भी एक्सपायरी डेट की मिली है। स्टोर मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उधर, स्टोर के मालिक राजेश खन्ना ने कहा कि विभाग क्यों उनके पीछे हाथ धोकर पड़ा है। उसे आज तक समझ नहीं आया। राजेश ने कहा कि मात्र 105 किलो धान का एक्सपायर बीज विभाग के हाथ लगा, जो उसने मुर्गियों के लिए रखा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed