फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Raid in Barari village, four persons arrested under suspicious circumstances

Una News: बरारी गांव में छापा मार चार व्यक्तियों को संदिग्ध हालात में किया गिरफ्तार

Tue, 19 Nov 2024 08:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 08:21 PM IST
विज्ञापन
Raid in Barari village, four persons arrested under suspicious circumstances
गिरफ्तार व्यक्तियों से नशीला पाउडर चिट्टा और कंडा भी किया बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नंगल (ऊना)। नंगल के साथ लगते गांव बरारी में पुलिस ने छापा मारकर संदिग्ध हालात में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों से एक कंप्यूटर कंडे के साथ नशीला पाउडर चिट्टा भी बरामद किया गया है। पुलिस को बीते लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि गांव बरारी के आम आदमी क्लिनिक के साथ लगती पुरानी खंडहर बनी बिल्डिंग में लोग दिन भर संदिग्ध हालात में आते जाते हैं और इस खंडहर नुमा बिल्डिंग से नशे का कारोबार चलाए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही थी। लगातार मिल रही शिकायतों के कारण बीते कुछ दिनों से पुलिस निगरानी रख रही थी। आज जैसे ही थाना प्रभारी को इस बारे में जानकारी मिली, उसी समय थाना प्रभारी ने हरकत में आते हुए अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर छापा मार कर चार व्यक्तियों दुर्गा प्रसाद, हरकंवल सिंह, प्रिंस राणा व अमित भट्टा को हिरासत में ले लिया। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी एएसआई मेहर सिंह ने इन चारों के नामों की पुष्टि करते हुए कहा कि गिरफ्तार लोगों से नशीला पाउडर चिट्टा के अलावा कंप्यूटर कंडा भी बरामद किया है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार इन चारों लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed