फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Ragi groups performed Shabad Kirtan of Guru Nanak Ji's words.

Una News: रागी जत्थों ने किया गुरु नानक जी की वाणी का शबद कीर्तन

Wed, 05 Nov 2025 08:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 08:31 PM IST
विज्ञापन
Ragi groups performed Shabad Kirtan of Guru Nanak Ji's words.
ऊना। किला बाबा साहिब सिंह बेदी में बुधवार को गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साहपूर्वक मनाया गया। यह आयोजन गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा सरबजोत सिंह बेदी तथा इलाके की संगत द्वारा किया गया। सुबह श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए, जिसके उपरांत रागी जत्थों ने गुरबाणी कीर्तन एवं कथा के माध्यम से संगत को गुरु नानक देव जी के उपदेशों और जीवन इतिहास से अवगत कराया। इस अवसर पर भाई बलविंदर सिंह, भाई इकबाल सिंह, भाई अनिल सिंह और भाई मलकीत सिंह ने भावपूर्ण कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया। गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा सरबजोत सिंह बेदी ने अपने प्रवचनों के माध्यम से संगत को गुरु नानक देव जी के बताए मार्ग किरत करो, वंड छको, नाम जपो पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं ही मानवता को सही दिशा दिखा सकती हैं। गुरु नानक देव जी ने सर्व-सांझीवालता का संदेश दिया, जो आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed