फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Radha Soami Dera Beas chief and new head reached Gagret

Una News: राधा स्वामी डेरा ब्यास के प्रमुख और नए मुखिया पहुंचे गगरेट

Tue, 01 Apr 2025 08:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 08:01 PM IST
विज्ञापन
Radha Soami Dera Beas chief and new head reached Gagret
अनुयायियों को एक साथ दिए दर्शन, खचाखच भर गया संत्सग घर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। राधा स्वामी डेरा ब्यास के प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लो और नए डेरा मुखी जगदीप सिंह गिल के पहली बार एक साथ गगरेट में कदम पड़ने पर उनकी एक झलक पाने के लिए डेरा ब्यास के अनुयायी उत्साहित नजर आए। राधा स्वामी डेरा ब्यास के प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लो व नए मुखी जगदीप सिंह गिल के गगरेट आने की खबर मिलने पर मंगलवार सुबह गगरेट कस्बा गाड़ियों से पैक हो गया। राधा स्वामी सत्संग घर में जगह पाने के लिए डेरे के अनुयायी सुबह ही आकर डट गए और देरा प्रमुखों का एक साथ दीदार पाकर धन्य हो गए। डेरा प्रमुख व नए डेरा मुखी राधा स्वामी सत्संग घर में करीब पंद्रह मिनट तक रुके और अपने अनुयायियों को दर्शन देकर गंतव्य की ओर बढ़ गए। डेरा प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लो व नए डेरा मुखी जगदीप सिंह गिल एक साथ डेरा ब्यास से चौपर के माध्यम से गगरेट पहुंचे। यहां उनका चौपर प्रबल टीएमटी सरिया उद्योग में लैंड हुआ। प्रबल टीएमटी सरिया उद्योग के मालिक भी डेरा ब्यास के अनुयायी हैं। यहां पहुंचने पर सादगी के साथ दोनों का स्वागत हुआ। उद्योग परिसर में करीब आधा घंटा तक दोनों प्रमुख विराजमान रहे और इस दौरान उनकी झलक पाने के लिए उद्योग प्रबंधन व वहां तैनात कर्मचारी भी आतुर नजर आए। जबकि उनके आने की खबर मिलते ही उनके कई अनुयायी भी उद्योग के आसपास एकत्रित हो गए। यहां से उद्योग के निदेशक कर्ण कंग की कार में डेरा प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लो व नए डेरा मुखी जगदीप सिंह गिल सवार होकर राधा स्वामी सत्संग घर गगरेट की ओर बढ़े। उनकी कार जिस रास्ते से गुजरी वहां उनके अनुयायी हाथ जोड़कर उनका आशीर्वाद पाने के लिए खड़े रहे। अहम बात यह थी कि डेरा प्रमुख के आने की खबर से राधा स्वामी सत्संग घर संगत से खचाखच भरा था। पहला मौका था जब डेरा प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लो व नए डेरा मुखी जगदीप सिंह गिल एकसाथ गगरेट पहुंचे थे। संगत दोनों के एक साथ दर्शन कर निहाल हो गई। इसके बाद डेरा प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों व नए डेरा मुखी जगदीप सिंह गिल हवाई मार्ग से परौर के लिए रवाना हुए। वहां से उनका डलहौजी जाने का कार्यक्रम था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed