फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Rab Di Awaaz film shown to special children

Una News: विशेष बच्चों को दिखाई रब दी आवाज फिल्म

Sat, 31 May 2025 12:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Rab Di Awaaz film shown to special children
ऊना। आश्रय स्पेशल स्कूल देहलां में शुक्रवार को विशेष बच्चों और उनके अभिभावकों को प्रेरणादायक फिल्म रब दी आवाज दिखाई गई। यह फिल्म मूक, बधिर और अन्य दिव्यांगजनों को केंद्र में रखकर बनाई गई है। फिल्म बेहद रोचक, रोमांचक एवं विशेष संदेश लिए हुए है। इसमें बताया गया कि दिव्यांगता कोई अभिशाप नहीं बल्कि आपदा को अवसर में बदलने का हुनर है। यह अवसर इसलिए भी ख़ास रहा कि फिल्म के निर्देशक ओजस्वी शर्मा एवं प्रमुख अभिनेता हिमाचल निवासी शिव शर्मा जो स्वयं सूरदास है, विशेष रूप से बच्चों और उनके अभिभावकों से रूबरू हुए। डॉ. रिम्पी अरोड़ा ने फिल्म पर दर्शकों की राय ली। रवि खुराना अध्यक्ष सक्षम पंजाब फिल्म यूनिट को अपने साथ चंडीगढ़ से लेकर पधारे। रवि खुराना ने बताया कि फिल्म के अब तक 224 शो हो चुके। आश्रय में 224वां शो हुआ। फिल्म निर्देशक भारत के राष्ट्रपति से 68वां रजत कमल राष्ट्रीय फिल्म अवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed