फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Pythian Games begins in Panchkula, 110 participants from Una are taking part

Una News: पंचकूला में पाइथियन खेलों का आगाज, ऊना के 110 प्रतिभागी ले रहे हिस्सा

Fri, 13 Dec 2024 06:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 06:40 PM IST
विज्ञापन
Pythian Games begins in Panchkula, 110 participants from Una are taking part
नरेंद्रनगर (टिहरी)। कसमोली आगराखाल थौल के पहले दिन राजकीय इंटर कॉलेज दुआधार और फकोट के छात्र-छात्राओं को पदमश्री डॉ़ कल्याण सिंह रावत ने जल, जन और वन को लेकर जागरूक किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में प्राचीन जल स्रोतों को बचाने लिए स्थायी समाधान किए जाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


तीन दिवसीय कसमोली आगराखाल थौल के शुभारंभ पर छात्रों को संबोधित करते हुए पदमश्री डॉ़ रावत ने कहा कि प्लास्टिक के बढ़ते प्रयोग से पर्यावरण को खतरा पैदा होने के साथ मनुष्य में कैंसर के अलावा कई अन्य बीमारियां भी जन्म ले रही हैं। प्लास्टिक को सीमित करने के लिए सरकारों को जनता के साथ मिलकर ठोस कदम उठाने होंगे। कहा कि छात्र-छात्राएं देश का भविष्य हैं उन्हें इस मुहिम को आगे बढ़ाने में अपनी अहम भूमिका निभानी होगी तभी प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया जा सकेगा।
विज्ञापन

कसमोली आगराखाल थौल समिति के प्रबंधक सुरेंद्र कंडारी ने बताया कि जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग, व्यापार मंडल आगराखाल, पहाड़ी पैडलर्स, ऑफ रोड कैंप, मैती आंदोलन के संयुक्त प्रयास से कस्मोली आगराखाल थौल का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने थौल में आयोजित होने वाली सभी गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य चतुरलाल, गजेंद्र रमोला, दीपक जुयाल, डॉ़ डीएन रतूड़ी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र कंडारी, निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य दयाल सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed