फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   PWD Secretary inspected construction works in Haroli

Una News: पीडब्ल्यूडी सचिव ने हरोली में निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

Thu, 03 Oct 2024 03:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 03 Oct 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
PWD Secretary inspected construction works in Haroli
ऊना। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के सचिव डॉ. अभिषेक जैन ने बुधवार को हरोली उपमंडल में निर्माणाधीन ड्राइविंग प्रशिक्षण ट्रैक एवं ट्रैफिक पार्क का दौरा किया। यह परियोजना सड़क सुरक्षा और ड्राइविंग कौशल को बढ़ावा देने के लिए 10.24 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की जा रही है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत प्रतीक्षा क्षेत्र, प्रशासनिक क्षेत्र, सिम्युलेटर कक्ष, कार्यशाला, प्राथमिक उपचार कक्ष सहित अनेक सुविधाओं का निर्माण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान डॉ. जैन ने परियोजना के विभिन्न पहलुओं का गहन निरीक्षण किया और अधिकारियों को कार्य को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।इसके साथ ही उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में चल रहे अन्य विकास कार्यों की समीक्षा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed