{"_id":"65eaf575c94a127f03042061","slug":"pwd-division-daulatpur-chowk-got-tipper-una-news-c-399-sml1049-115752-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: पीडब्ल्यूडी डिविजन दौलतपुर चौक को मिला टिप्पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: पीडब्ल्यूडी डिविजन दौलतपुर चौक को मिला टिप्पर
Fri, 08 Mar 2024 04:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 08 Mar 2024 04:54 PM IST
विज्ञापन
विभाग जल्द ही रजिस्ट्रेशन करवाकर विकास कार्यों में लेगा सहयोग
दौलतपुर चौक (ऊना)। दौलतपुर चौक पीडब्ल्यूडी डिविजन को अपने रोजमर्रा के कार्यों के लिए सरकार द्वारा एक फूली ऑटोमेटिक टिप्पर मुहैया करवाया गया है। इसका जल्द रजिस्ट्रेशन करवाकर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों में सहयोग लिया जाएगा। इसके लिए विभाग ने खुशी जाहिर की है। बता दें कि दौलतपुर चौक पीडब्ल्यूडी डिवीजन के पास अपने रोजमर्रा के कार्यों के लिए एक कैंपर गाड़ी थी, लेकिन बड़े कामों के लिए दूसरे डिविजनों पर निर्भर रहना पड़ता था।
हाल ही में प्रदेश सरकार ने प्रदेश के पीडब्ल्यूडी विभाग के अलग-अलग डिविजनों के लिए 15 टिप्परों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इसमें दौलतपुर चौक के लिए भी एक टिप्पर भेजा गया, जिसके लिए विभाग ने खुशी जाहिर करते हए प्रदेश सरकार को थैंक्स कहा है।
वहीं, पीडब्ल्यूडी विभाग दौलतपुर चौक के कनिष्ठ अभियंता रजनीश धीमान ने बताया कि जब से दौलतपुर चौक डिविजन अस्तित्व में आया है। तब से लेकर अब तक उनके पास एक कैंपर के अलावा भारी कार्यों के लिए अपना बड़ा व्हीकल नहीं था और उन्हें दैनिक कार्यों के लिए भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था, लेकिन विभाग एवं सरकार द्वारा उन्हें एक बड़ा टिप्पर दैनिक कार्यों के लिए मुहैया करवाया गया है, जिसका जल्द रजिस्ट्रेशन करवाकर क्षेत्र चल रहे विकास कार्यों में सहयोग लिया जाएगा। संवाद