फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Punjab's private bus dropping the devotees near Chintpurni temple fell into a ditch

Una News: श्रद्धालुओं को चिंतपूर्णी मंदिर के पास उतार पंजाब की निजी बस खाई में गिरी

Mon, 30 Dec 2024 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Punjab's private bus dropping the devotees near Chintpurni temple fell into a ditch
यात्रियों को मंदिर छोड़कर पार्किंग की ओर जा रहा था बस चालक
विज्ञापन

तलवाड़ा बाईपास के पास हुआ हादसा, चालक को मामूली चोटें
अमृतसर से श्रद्धालुओं को लेकर आई हुई थी बस

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां चिंतपूर्णी मंदिर के समीप वीरवार सुबह करीब नौ बजे एक बस खाई में जा गिरी। हादसे में बस के चालक प्रदीप सिंह ने कूदकर जान बचाई। इस दौरान उसे मामूली चोटें भी आईं। गनीमत रही कि हादसे से ठीक पहले बस में सवार यात्री उतर गए थे।
जानकारी के मुताबिक अमृतसर के श्रद्धालु बस में सवार होकर रविवार सवेरे माता चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे। बस के चालक प्रदीप सिंह ने सभी श्रद्धालुओं को माता चिंतपूर्णी के मंदिर द्वार पर उतारा और बस को वापस ले जाकर सुरक्षित जगह पार्क करने चल पड़ा। इसी बीच तलवाड़ा बाईपास के पास बस को मोड़ते समय अचानक एक गाड़ी सामने आ जाने के चलते चालक नियंत्रण खो बैठा। इसके चलते बस रिवर्स होकर सड़क के बिल्कुल साथ करीब 15 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन

बस चालक प्रदीप सिंह में बताया कि बस खाली थी। तीखे मोड़ पर अचानक ब्रेक लगाया, उसके बाद प्रेशर न बनने के कारण बस पीछे जाने लगी और खाई में जा गिरी। प्रदीप सिंह ने बताया कि वंश ट्रांसपोर्ट कंपनी की तीन बसें रविवार को चिंतपूर्णी मंदिर अमृतसर से श्रद्धालुओं को लेकर आई थीं। एक बस ने तलवाड़ा बाईपास पर सवारियों को उतारा और बस में बैठे श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए चले गए। इसके बाद चालक बस को लगाने के लिए तलवाड़ा बाईपास ले गया। इसी दौरान हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही चिंतपूर्णी पुलिस भी मौके पर पहुंची और बस चालक से घटना की जानकारी ली। यातायात प्रभारी दीपक राणा ने बताया कि रविवार को बस हादसा हुआ है। हादसे के दौरान बस में एक भी सवारी नहीं बैठी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed