फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Punjab's fake visa gang duped Bathri youth of Rs 8.50 lakh

Una News: पंजाब के फर्जी वीजा गैंग ने बाथड़ी के युवक से ठगे 8.50 लाख रुपये

Sun, 12 Oct 2025 12:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Punjab's fake visa gang duped Bathri youth of Rs 8.50 lakh
कनाडा भेजने के नाम पर दिया ठगी को अंजाम, चार के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन

हलफनामा देकर रकम लौटाने का किया था वादा
एजेंट की पूरी जांच पड़ताल के बाद ही लगाएं पैसा : एसपी

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। हरोली क्षेत्र के बाथड़ी निवासी युवक के साथ पंजाब की फर्जी वीजा गैंग ने 8.50 लाख रुपये की ठगी की है। पुलिस थाना टाहलीवाल ने शिकायत के आधार पर एक महिला सहित पंजाब निवासी चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान गुरविंद्र सिंह, गुरसेवक सिंह, मनदीप कौर पत्नी गुरसेवक सिंह निवासी जीरा, जिला फिरोजपुर और मनप्रीत सिंह निवासी भगतपुर, फगवाड़ा शहर पंजाब के तौर पर हुई।
शिकायतकर्ता नरिंद्र कुमार (28) निवासी बाथड़ी तहसील और जिला ऊना ने पुलिस को बताया कि चारों आरोपियों ने उसे कनाडा का वर्क वीजा दिलाने के नाम पर 8.50 लाख की धोखाधड़ी की है। नरिंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों ने अक्तूबर 2020 से जुलाई 2022 के बीच खुद को वीजा एजेंट बताकर उससे मोटी रकम वसूली। नरिंद्र ने बताया कि उसके चाचा ओंकार सिंह की दुबई में आरोपी गुरविंद्र सिंह से मुलाकात हुई थी। गुरविंद्र ने खुद को और अपने परिवार को वीजा और इमीग्रेशन एजेंट बताया। इसके बाद आरोपियों ने कनाडा का वर्क वीजा दिलाने के नाम पर 13.50 लाख की मांग की। नरिंद्र ने बताया कि उसने बैंक से आठ लाख गुरविंद्र सिंह, 50,000 गुरसेवक सिंह और पांच लाख मनप्रीत सिंह को भेजे। कुछ समय बाद जब वीजा प्रक्रिया में कोई प्रगति नहीं हुई तो आरोपियों ने लॉकडाउन के कारण प्रक्रिया में देरी का बहाना बनाकर मामले को टालना शुरू कर दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि संदेह होने पर जब उसने अपने स्तर पर पड़ताल की तो पता चला कि आरोपी लाइसेंस प्राप्त एजेंट नहीं हैं।
विज्ञापन


बाद में आरोपी गुरविंद्र सिंह ने 20 अक्तूबर 2021 को एक हलफनामा दिया, जिसमें पैसे लेने की बात स्वीकार की और रकम लौटाने का वादा किया। उसने दो चेक भी दिए, जो 16 फरवरी 2022 को बाउंस हो गए। मामले में बाद में आंशिक समझौता हुआ और पांच लाख की राशि लौटाई गई, लेकिन बाकी 8.50 लाख अभी तक नहीं लौटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जल्द आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। उन्होंने स्थानीय युवाओं से अपील करते हुए कहा कि विदेश जाने के लिए माध्यम बनाए गए एजेंट की पहले पूरी जांच पड़ताल कर लें। उसके बाद ही पैसा लगाएं। कहा कि किसी भी प्रलोभन में आकर जमा पूंजी को खर्च करने में जल्दबाजी न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed