फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Punjabi singers Zee Khan and Prabh Gill enthralled the audience.

Una News: पंजाबी गायक जी खान और प्रभ गिल की प्रस्तुतियों पर झूमे दर्शक

Tue, 14 Apr 2026 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 14 Apr 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Punjabi singers Zee Khan and Prabh Gill enthralled the audience.
जी करदा, मेरे कोल और तारेयां दे देस की प्रस्तुति ने मचा धमाल
विज्ञापन

हरोली उत्सव में स्थानीय कलाकारों ने भी बांधा समा
संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2026 की दूसरी सांस्कृतिक संध्या जी खान और प्रभ गिल के नाम रही। स्टार नाइट में पंजाबी गायक जी खान ने अपने मशहूर गाने.. जी करदा, प्यार नी करदा, सजना, साउलमेट, फासले, पता नहीं क्यों, हवा विच, झांजरां से प्रस्तुति देकर समां बांध दिया।

वहीं प्रभ गिल ने मेरे कोल, बचा, तारेयां दे देस, तेरियां दीदां, पहली वार, लव यू ओये जैसे रोमांटिक गानों से लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। रविवार के दिन स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। गगरेट के आदित्य, शकुदेव और रविंद्र कुमार ने अपनी प्रस्तुतियां से दर्शकों का झूमने पर विवश कर दिया। इसके बाद हमीरपुर के बबलू, हंडोला की वाणी राणा, बंजार की अंजली, होशियारपुर के सुमित शर्मा, बंगाणा की कंचन, ऊना के राहुल, हमीरपुर की रिशु कुमारी, बेहड़ जसवां के उज्जवल शर्मा, पूबोवाल के विवेक, हमीरपुर की उपमा ठाकुर, बाथड़ी के भूपेंद्र, नादौन से रंजना कुमारी, नादौन से शिवदयाल सिंह, सुंदरनगर से संजय कुमार, ऊना से नितिन कौशल, गगरेट से चमन लाल, ऊना से अमित कुमार, हरोली से राम प्रकाश ने प्रस्तुति दी। कांगड़ा से गौरव पठानिया, सोलन से रीता ठाकुर, मंडी से आशीष कुमार, कांगड़ा से मनोज, शिमला से सुरेश कुमार, बिलासपुर से रविंद्र कुमार, जैकोब नायर, ऊना से सूरम सिंह, नादौन से हंसराज, चंबा से निशा जरियाल, शिमला से रमेश कटोच, ऊना से वंश, राज जैरी, फौलादीन इंडियन बैंड ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। इसके अलावा पंजाब सांस्कृतिक दल और सिरमौरी नाटी (चूड़ेश्वर सांस्कृतिक दल) ने अपनी प्रस्तुतियां दी। लोगों ने स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों पर खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed