फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Punjab government's effigy burnt in Nangal, shouting slogans

नंगल में फूंका पंजाब सरकार का पुतला, की नारेबाजी

Fri, 25 Jun 2021 07:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
Punjab government's effigy burnt in Nangal, shouting slogans
नंगल में पंजाब सरकार का पुतला फूकने से पहले नारेबाजी करते पनबस व जल सप्लाई एंड सैनीटेशन अनुबंध वर - फोटो : Una
नंगल। ठेका कर्मचारी संघर्ष मोर्चा पंजाब के आह्वान पर शुक्रवार को पनबस, जल सप्लाई और सैनिटेशन अनुबंध वर्कर यूनियन ने शुक्रवार को मांगों को लेकर पंजाब सरकार का पुतला फूंका। इससे पहले नंगल बस स्टैंड वर्कशॉप से लेकर तहसील कांपलेक्स तक रोष मार्च निकाला। इस दौरान कर्मियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस मौके पर पंजाब रोडवेज पनबस अनुबंध वर्कर यूनियन नंगल के नेता सुनील कुमार, राम दयाल, सुखराज सिंह और विकास सिंह के अलावा जलसप्लाई एवं सैनिटेशन कांट्रेक्टर वर्कर यूनियन के जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जिंदवड़ी और सुरेंद्र कुमार ने कहा कि विधानसभा चुनाव में ठेकेदारी प्रथा के तहत काम करने वाले समस्त कर्मचारियों को रेगुलर करने का वादा कर सत्ता में आई कै. अमरेंद्र सिंह के नेतृत्व वाली सरकार ने अपने साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल बहाने बनाकर गुजार दिए। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार चाहे केंद्र की हो या पंजाब की दोनों ही सरकारें कर्मचारी विरोधी नीतियों को अपना रही हैं। कहा कि 15 जुलाई को पटियाला में किए जाने वाले रोष प्रदर्शन में पनबस और जल सप्लाई एवं सैनिटेशन अनुबंध कर्मचारी अपने परिजनों सहित शामिल होंगे। अगर फिर भी सरकार कुंभकर्णी नींद से न जागी तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed