फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Puneet of Jhambar reached Ukraine border after traveling hungry for 60 hours

60 घंटे भूखे पेट सफर कर यूक्रेन बॉर्डर पहुंचा झंबर का पुनीत

Tue, 08 Mar 2022 12:01 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Puneet of Jhambar reached Ukraine border after traveling hungry for 60 hours
यूक्रेन से सकुशल घर पहुंची दीवेशा का स्वागत करते ग्रामीण व परिवार के सदस्य। संवाद - फोटो : Una
ऊना। युद्धग्रस्त यूक्रेन में खराब हुए हालातों के बीच पिसाचिन में फंसा झंबर के सुरजेड़ा गांव का पुनीत शर्मा आखिरकार सोमवार को यूक्रेन बॉर्डर पहुंच गया। पुनीत ने बॉर्डर तक पहुंचने में खासी मुश्किलों का सामना किया।
विज्ञापन

खारकीव में पढ़ाई करने वाले जिले के इस छात्र को पहले रेलवे स्टेशन पर स्थानीय लोगों ने ट्रेन में नहीं चढ़ने दिया। इसके बाद वह अपने साथियों के साथ पैदल ही बॉर्डर की ओर निकला तो पिसाचिन नाम के इलाके में फंस गया। युद्ध के कारण बिगड़े हालातों के बीच उसे करीब चार दिन वहीं गुजारने पड़े। इस दौरान उन्हें खाने के लिए ब्रेड ही मिली।
विज्ञापन

इसके बाद जैसे-तैसे करीब 500 डॉलर किराया भरकर वह सोमवार दोपहर को यूक्रेन बॉर्डर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि अब वह सीमा पार कर यूक्रेन की सीमा से लगे देश पहुंच जाएगा। बताया जा रहा है कि पुनीत को बॉर्डर तक ले जाने वाली बस ने करीब 60 घंटे लगातार सफर तय किया तब जाकर वह सुरक्षित यूक्रेन बॉर्डर तक पहुंच पाया। हालांकि इस दौरान उन्हें खाने के लिए एक पैकेट चिप्स ही मिला और उन्हें भूखे पेट ही यूक्रेन से बाहर निकलने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ी। पुनीत के बॉर्डर पर पहुंचने के बाद जिला ऊना स्थित उसके घर में राहत का माहौल है। पुनीत के पिता रविंद्र शर्मा ने कहा कि बेटे के यूक्रेन बॉर्डर पर पहुंचने के बाद उन्होंने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed