{"_id":"68bebb23de9a5c2a310b0ed9","slug":"public-health-lab-will-start-in-regional-hospital-una-news-c-93-1-ssml1047-164719-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: क्षेत्रीय अस्पताल में शुरू होगी पब्लिक हेल्थ लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: क्षेत्रीय अस्पताल में शुरू होगी पब्लिक हेल्थ लैब
Tue, 09 Sep 2025 06:46 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 09 Sep 2025 06:46 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना।
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल के एमसीएच वार्ड में विभिन्न ओपीडी व वार्ड शिफ्ट होने के बाद लैब के विस्तार के लिए रास्ता साफ हो गया है। अस्पताल प्रबंधन ने अब क्षेत्रीय अस्पताल में आधुनिक पब्लिक हैल्थ लैब बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसके लिए क्षेत्रीय अस्पताल में ही जगह भी चयनित कर दी गई है। अब जल्द ही क्षेत्रीय अस्पताल में इस लैब को स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
क्षेत्रीय अस्पताल में लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अस्पताल के साथ बने मातृ-शिशु अस्पताल के भवन में सभी सुविधाओं को शुरू कर दिया गया है। अब क्षेत्रीय अस्पताल के भवन में काफी जगह खाली हो गई है। अस्पताल प्रबंधन की तरफ से इस खाली जगह पर लैब व अन्य सुविधाएं शुरू करने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। बता दें कि वर्तमान में क्षेत्रीय अस्पताल में चल रही लैब का संचालन दोपहर एक बजे तक ही हो पाता है। ऐसे में मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
इस समस्या को दूर करने के लिए अब अस्पताल में आधुनिक लैब की स्थापित करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस लैब के खुलने से लोगों को एक ही छत के नीचे विभिन्न प्रकार के टेस्ट करवाने की सुविधा सरकारी स्तर पर मिलना शुरू हो जाएगी। वर्तमान में क्षेत्रीय अस्पताल में चल रही सरकारी लैब में कुछ टेस्ट नहीं हो पाते। इस समस्या काे दूर करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिला पब्लिक हेल्थ लैब को स्थापित किया जाएगा। पूर्व में जगह की कमी के चलते इस योजना पर कार्य नहीं पाया था। अब गायनी वार्ड के मातृ-शिशु अस्पताल में शिफ्ट होने पर अस्पताल प्रबंधन ने लैब स्थापित करने के लिए औपचारिकताएं पूरी करना शुरू कर दी हैं। इस लैब का संचालन 24 घंटे होगा।
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल में आधुनिक पब्लिक हेल्थ लैब स्थापित करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही लैब को भवन में स्थापित किया जाएगा।