फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Provide walking facility to passengers: Anurag Thakur

मां चिंतपूर्णी के दरबार में केंद्रीय मंत्री अनुराग ने नवाया शीश

Fri, 17 Jun 2022 09:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 09:39 PM IST
विज्ञापन
Provide walking facility to passengers: Anurag Thakur
दौलतपुर चौक में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का स्वागत करती भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य। संवाद - फोटो : Una
चिंतपूर्णी/भरवाईं (ऊना)। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार सुबह मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचकर माथा टेका और पूजा अर्चना की। पुजारी सन्नी कालिया ने उनसे विधिवत पूजा अर्चना करवाई। इसके बाद अनुराग ठाकुर ने हवन में आहुतियां भी डालीं और कंजक पूजन भी किया।
विज्ञापन

मंदिर दर्शनों के उपरांत मंदिर ट्रस्ट और भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें मैया की फोटो भेंट स्वरूप दी गई। केंद्रीय मंत्री के मंदिर पहुंचने के दौरान कई श्रद्धालुओं ने अनुराग ठाकुर के साथ सेल्फी भी ली। अनुराग ठाकुर ने कहा कि चिंतपूर्णी क्षेत्र के विकास के लिए राजनीति छोड़ कर स्थानीय लोग आगे आएं और विकास का प्रारूप तैयार कर अमलीजामा पहनाएं। इसके लिए धन की कमी आड़े नहीं आएगी। कहा कि मंदिर तक गाड़ियां बुलाने के बजाय यात्रियों को पैदल चलने के लिए बेहतरीन सुविधाएं दें।
विज्ञापन

बाजार में गाड़ियों के चलने हो रहे प्रदूषण को खत्म करना चाहिए और ई-टैक्सी शुरू करनी चाहिए। इसके अलावा सभी गाड़ियां बंद होनी चाहिए। कहा कि वह खुद भी बैरियर से पैदल चलकर दरबार तक पहुंचेंगे। यदि श्रद्धालु यहां कुछ समय व्यतीत करेगा तो बाजार में पैसा खर्च करेगा। इसी से स्थानीय लोगों की आय बढ़ेगी। इस मौके पर स्थानीय विधायक बलबीर चौधरी, गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर, देहरा भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा, एसडीएम अंब डॉ. मदन कुमार, एसडीपीओ अंब इल्मा अफरोज और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौली बांधकर मांग मांगी मन्नत
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने माता चिंतपूर्णी के दरबार स्थित वट वृक्ष की जड़ों के साथ मौली बांध कर मन्नत मांगी। मान्यता है कि वट वृक्ष की जड़ के साथ मौली बांधने से मन की मुराद पूरी हो जाती है। इससे पहले भी कई नेता मौली बांध कर मन्नत मांग चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed