फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   protest of Gagrate bjp

गगरेट में भाजपा का हल्ला बोल

Thu, 26 May 2016 07:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गगरेट
ब्यूरो/अमर उजाला/गगरेट Updated Thu, 26 May 2016 07:54 PM IST
विज्ञापन
protest of Gagrate bjp
गगरेट में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करती गगरेट भाजपा। - फोटो : अमर उजाला

मिट्टी तेल मामले में उचित कार्रवाई न करने पर गगरेट भाजपा हल्ला बोला। वीरवार को गगरेट भाजपा मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बाजार में रोष रैली निकालते हुए गगरेट के विधायक और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा नेताओं ने कहा कि जब तक विजिलेंस इस मामले में असली आरोपी को बेनकाब नहीं करती, तब तक भाजपा का विरोध जारी रहेगा। मिट्टी तेल प्रकरण में विजिलेंस जांच को ठंडी पड़ती देख नाराज भाजपा ने मंडलाध्यक्ष राम मूर्ति शर्मा और प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य सुशील

विज्ञापन


कालिया के नेतृत्व में रोष रैली निकाली। भाजपा ने प्रदेश सरकार पर माफिया को संरक्षण देने का आरोप भी लगाया। कालिया ने कहा कि गगरेट क्षेत्र में वन माफिया, खनन माफिया और शराब माफिया तो कहर बरपा ही रहा था, लेकिन अब तेल माफिया ने गरीबों के हक पर डाका डालना शुरू कर दिया है। हद तो यह है कि जब माफिया के विरुद्ध पुलिस एजेंसियां कार्रवाई करना चाहती हैं, तो विधायक उनकी ढाल बनकर आगे आ जाते हैं। मिट्टी तेल प्रकरण में भी यही हुआ। विधायक ने जांच एजेंसियों को निष्पक्ष कार्रवाई नहीं करने दी और असली आरोपी को बचा लिया गया।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने भी विधायक के कहने पर उस ईमानदार पुलिस अधिकारी का तबादला कर दिया, जिसने इस प्रकरण को उजागर करने में मुख्य भूमिका निभाई। गगरेट की जनता जानती है कि केरोसिन की कालाबाजारी करने का मुख्य आरोपी कौन है? लेकिन अभी तक न तो विजिलेंस असली आरोपी तक पहुंच पाई है और न ही यह पता लगाया गया कि मिट्टी तेल किस डिपो से आया था। उन्होंने विजिलेंस अधिकारियों को भी आगाह किया कि यदि इस मामले में ढील बरती गई तो भाजपा विजिलेंस कार्यालय का घेराव करने से भी गुरेज नहीं करेगी। इस अवसर पर राजेश ठाकुर, डा. श्याम वर्मा, प्रोमिला, मंजू जरियाल, नरेश शर्मा, महामंत्री नरेश जसवाल, संदेश डोगरा, नरेंद्र परमार, नरेश शर्मा, लक्ष्मी जरियाल, बृज बाला सूद, विकास विक्की सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed