फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   protest of bjp in Bangana

सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

Fri, 12 Aug 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/बंगाणा
ब्यूरो/अमर उजाला/बंगाणा Updated Fri, 12 Aug 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
protest of bjp in Bangana
बंगाणा में प्रदर्शन करते वीजेपी कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों की कमी को लेकर चल रहे भाजपा का प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक वीरेंद्र कंवर की अगुवाई में सरकार के खिलाफ रैली निकाली। एसडीएम ऑफिस से शुरू हुई रोष रैली बंगाणा बाजार तक निकाली गई। इसमें प्रदेश कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रोष जताया गया।

विज्ञापन


इससे पहले एसडीएम ऑफिस के गेट पर भाजपा कार्यकर्ता दो घंटे तक धरने पर बैठे रहे। इस मौके पर भाजपा विधायक वीरेंद्र कंवर ने वीरभद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि लोग अव्यवस्थाओं के आलम में बदहाली के दौर से गुजर रहे हैं। उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं और पेयजल नहीं मिल रहा है, फिर भी सरकार और प्रशासन कुंभकर्णी नींद सोए हुए हैं। हलके के हेल्थ सेंटर बंगाणा, लठियाणी, थानाकलां और रायपुर में डॉक्टर न होने पर फार्मासिस्ट ही लोगों का इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ हलके की समस्याओं की लड़ाई विधानसभा तक लड़ी जाएगी। इस बार विधानसभा सत्र के दौरान सदन के अंदर सरकार से कुटलैहड़ की आवश्यक सुविधाओं को लेकर जवाब मांगा जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार में कुटलैहड़ हलके को सभी सुविधाएं मुहैया करवाई गई थीं। इस मौके पर प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य विजय शर्मा, जिला परिषद सदस्य इंदु दड़ोच, मंडल महामंत्री चरणजीत शर्मा, प्रदेश एससी मोर्चा के उपाध्यक्ष मेला राम दड़ोच, पूर्व मंडल अध्यक्ष ठाकुर जगत राम, बीजेपी मंडल प्रवक्ता सुरेंद्र हटली, सोनी लाल ठाकुर, रिखी राम, पंकज उपमन्यु, देसराज, जीत शर्मा, सतीश कुमार, भीष्म समेत कई महिला कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed