फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Protest intensifies against increased maintenance charges in Himuda Colony Bangana

Una News: हिमुडा कॉलोनी बंगाणा में बढ़े मेंटेनेंस शुल्क को लेकर विरोध तेज

Sun, 17 Aug 2025 12:43 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Protest intensifies against increased maintenance charges in Himuda Colony Bangana
विधायक विवेक शर्मा से मिलते हिमुडा कालोनी के सदस्य। संवाद
विधायक विवेक शर्मा से मिलकर बताई समस्या
विज्ञापन

विवेक शर्मा ने हिमुडा एसडीओ को लगाई लताड़
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। हिमुडा कॉलोनी बंगाणा में बढ़े मेंटेनेंस (रखरखाव) शुल्क को लेकर आक्रोश बढ़ गया है। कॉलोनी के बाशिंदों ने 12 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क वृद्धि को पूरी तरह अनुचित बताते हुए विरोध शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि एक ही जिले में दो अलग-अलग नियम लागू करना न्यायसंगत नहीं है। ऊना की अन्य कॉलोनियों में जहां 25 प्रतिशत शुल्क वृद्धि की गई है, वहीं बंगाणा स्थित हिमुडा कॉलोनी में 37 प्रतिशत तक बढ़ोतरी कर दी गई है। यह 12 प्रतिशत की अतिरिक्त वृद्धि कॉलोनीवासियों पर भारी पड़ रही है। कॉलोनी कमेटी के सदस्यों का कहना है कि जब कॉलोनी में बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी है तो शुल्क बढ़ाना तानाशाही है। न तो पानी की नियमित और सुचारू आपूर्ति है, न ही साफ-सफाई का प्रबंध। जगह-जगह गंदगी फैली हुई है, सड़कें टूटी पड़ी हैं और मूलभूत सुविधाएं नदारद हैं। ऐसे में अचानक से शुल्क थोपना आम जनता के साथ अन्याय है। इसी मुद्दे को लेकर कॉलोनीवासी पूर्व प्रधान मदन वोहरा के नेतृत्व में विधायक विवेक शर्मा से मिले और अपनी समस्याएं रखीं। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व सचिव हंसराज, व्यापार मंडल प्रधान विनोद सेंटी, वित्त सचिव राजिंदर जम्वाल, दिनेश खत्री, मनोज शर्मा, राजिंद्र, कमलेश महाजन, विनोद शर्मा सहित पूरी कॉलोनी कमेटी मौजूद रही। लोगों ने विधायक को बताया कि पहले ही महंगाई की मार झेल रहे लोग इस अतिरिक्त बोझ को सहन नहीं कर सकते। उन्होंने मांग की कि शुल्क वृद्धि को तुरंत वापस लिया जाए और कॉलोनी में सुविधाओं को दुरुस्त किया जाए। विधायक विवेक शर्मा ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए तुरंत हिमुडा कॉलोनी के एसडीओ को तलब किया और अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने साफ कहा कि जब तक कॉलोनी में सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवाई जातीं, तब तक इस तरह की मनमानी शुल्क वृद्धि स्वीकार नहीं होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि वृद्धि को तुरंत वापस लिया जाए और हाउसिंग बोर्ड इस पर कार्रवाई सुनिश्चित करे। हिमुडा कॉलोनी के एसडीओ विपिन शर्मा ने बताया कि विधायक की ओर से दिए गए आदेश बड़े अधिकारियों तक पहुंचा दिए गए हैं। सोमवार तक जो भी आदेश आएंगे, उन्हें तत्काल कॉलोनी कमेटी को अवगत करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed