फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Protest expressed on inclusion of villages in TCP

Una News: गांवों को टीसीपी में शामिल करने पर जताया विरोध

Thu, 12 Sep 2024 12:40 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Protest expressed on inclusion of villages in TCP
ऊना। भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने ऊना और कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के करीब 40 गांवों को टाउन एंड कंट्री प्लानिंग में शामिल किए जाने पर कड़ा विरोध किया है। उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रदेश की सरकार महंगाई का बोझ लाद कर जनता को लूटने में लगी है वहीं दूसरी ओर पुलिस को सरकारी उगाही करने की खुली छूट देकर गली-मोहल्ला तक पहुंचकर चालान किए जा रहे हैं। अब रही सही कसर लोगों की जेब पर डाका डालने के लिए उन्हें टैक्स के दायरे में लाकर निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र को नगर योजना के दायरे में लाना समझ में आता है, लेकिन ग्रामीणों को बिना मतलब इस प्रकार प्रताड़ित करना सरकार की यह कैसी नीति है। सत्ती ने कहा कि ऊना और कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्रों के करीब 40 गांवों को टाउन एंड कंट्री प्लानिंग में शामिल करके लोगों से जबरन टैक्स के नाम पर वसूली का रास्ता साफ किया गया है। विधायक ने कहा कि कभी सीमेंट के दाम बढ़ाए जा रहे हैं तो कभी बिजली की दरों में इजाफा किया जा रहा है और कभी पेट्रोल और डीजल के दाम महंगे करके जनता को महंगाई के बोझ तले दबाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन गांवों को सरकार की ओर से नगर योजना कर के दायरे में लाया गया है, उन्हें यह भी बताने का कष्ट किया जाए कि सरकार इसके बदले में उन्हें कौन सी सुविधा मुहैया करवा रही है। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों के कांग्रेस नेता और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू यह बताएं कि पिछले दो साल में कौन सी बड़ी परियोजना विकास के नाम पर इन क्षेत्रों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed