फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Protest against travel agent in Mehatpur

Una News: मैहतपुर में ट्रेवल एजेंट के खिलाफ धरना प्रदर्शन

Tue, 02 Jul 2024 01:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Protest against travel agent in Mehatpur
मैहतपुर में पक्का धरने पर बैठे महासभा के पदा​धिकारी एवं सदस्य। संवाद
आशीष के भारत न लौटने तक जारी रहेगा धरना
विज्ञापन

ऊना। मैहतपुर में महर्षि वाल्मीकि श्री गुरु रविदास महासभा के बैनर तले ट्रेवल एजेंट के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है। दिन रात चलने वाले इस प्रदर्शन की शुरुआत सोमवार से की गई। मामले को बिगड़ता देख मैहतपुर पुलिस थाना की टीम ने प्रदर्शन कर रहे युवाओं से भेंट की। युवाओं ने विदेश में फंसे युवा के भारत न लौटने तक इस प्रदर्शन को जारी रखने की बात कही। गौरतलब है कि म्यांमार में फंसे ऊना के आशीष कुमार की पत्नी रजनी की शिकायत पर मैहतपुर पुलिस ने स्थानीय एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस ने एजेंट को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन उसके बाद एजेंट ने आशीष को भारत लाने की जिम्मेदारी भी ली। इस बीच एजेंट की ओर से आशीष के परिजनों से अब पांच लाख रुपये मांग करने की बात सामने आई है। इसकी भनक लगते ही महर्षि वाल्मीकि गुरु रविदास महासभा की ओर से एजेंट के कार्यालय के बाहर चंडीगढ़ धर्मशाला हाईवे किनारे धरना दिया गया है। महासभा के प्रदेशाध्यक्ष अमित कुमार वाल्मीकि ने बताया कि आशीष सहित अन्य युवाओं को मैहतपुर के एजेंट ने म्यांमार में गैरकानूनी कार्य में संलिप्त लुटेरों के गिरोह में फंसा दिया हैं। जहां से निकलना उनके लिए मुश्किल हो गया है। आशीष की पत्नी ने रजनी ने पुलिस को शिकायत देकर मामला भी दर्ज कराया है। एजेंट अब आशीष को वापस लाने के लिए परिजनों से पांच लाख की ओर मांग करने लगा है। अब इस धरने को आशीष के भारत न लौटने तक दिन रात जारी रखा जाएगा। इस मौके पर दीपक, शुभम, जतिन, कर्ण, अर्जुन, आकाश, विशाल, गुग्गू, अंकु, अशोक, घग्गा आदि युवाओं ने रोष प्रदर्शन किया। संवाद सचित्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed