फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Protest against the attack on Scheduled Caste Morcha General Secretary Jitendra

Una News: अनुसूचित जाति मोर्चा महामंत्री जितेंद्र पर हमले के विरोध में किया प्रदर्शन

Sun, 10 Nov 2024 12:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Protest against the attack on Scheduled Caste Morcha General Secretary Jitendra
हरोली में रोष प्रदर्शन करते भाजपा मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता। संवाद
राजनीतिक दबाव में पुलिस प्रशासन गुंडों को दे रहा संरक्षण : राम कुमार
विज्ञापन

कहा- जितेंद्र सोढ़ी ने पुलिस को दी शिकायत तो उलटा उन्हीं पर किया केस दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। हरोली भाजपा मंडल की ओर से शनिवार को हरोली थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे भाजपा नेता रामकुमार ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन राजनीतिक दबाव के चलते गुंडों को संरक्षण देने और आम लोगों को प्रताड़ित करने का काम कर रहा है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। हरोली भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा महामंत्री जितेंद्र सोढ़ी पर कुछ सामाजिक तत्वों की ओर से हमला किया गया। जब उन्होंने इस मामले की शिकायत हरोली थाना में आकर दी तो पुलिस ने पीड़ित पक्ष सहित सभी लोगों को हैरान करते हुए असामाजिक तत्वों को पकड़ने के बजाय शिकायतकर्ता के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर दिया। उन्हें कहा कि हरोली पुलिस पूरी तरह से अन्यायपूर्ण कार्रवाई को अंजाम दे रही है।
आरोप लगाया कि राजनीतिक विरोधियों को कुचलने के लिए पुलिस कांग्रेस की एजेंट बनकर काम कर रही है। भाजपा नेता ने कहा कि इससे पहले भी हरोली भाजपा के वरिष्ठ नेता लखबीर सिंह लक्खी पर कुछ माह पहले पंजाब के गुंडों ने जानलेवा हमला किया लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ने के बजाय इस मामले पर भी लीपापोती करने का प्रयास किया और हमले के आरोपियों के खिलाफ शून्य कार्रवाई की गई। इसी तरह से भाजपा से संबंधित एक अधिवक्ता के साथ भी अन्याय पूर्ण कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। यदि पुलिस ने इस तरह के झूठे मुकदमे दर्ज करना बंद नहीं किया और दर्ज किए गए मुकदमों को निरस्त नहीं किया तो आने वाले दिनों में डीएसपी और एसपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन की होगी। ।
विज्ञापन

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गुरविंदर गोल्डी, महामंत्री परमजीत सिंह व रणजीत गागो,संयोगिता चौधरी, सतीश राणा, सतीश ठाकुर, लखबीर लखी, कमल सैनी, रोज़ी, जसबीर कौर, रानो देवी, रामपाल समेत भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed