फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Protest against new taxi union at Amb railway station

Una News: अंब रेलवे स्टेशन पर नई टैक्सी यूनियन का विरोध

Thu, 17 Jul 2025 12:41 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Protest against new taxi union at Amb railway station
स्थानीय टैक्सी चालकों ने एसडीएम के माध्यम से डीसी ऊना को सौंपा ज्ञापन, आजीविका पर संकट की जताई आशंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंदपुर (ऊना)। रेलवे स्टेशन अंब में प्रस्तावित नई टैक्सी यूनियन के गठन के विरोध में स्थानीय टैक्सी चालक और मालिक बुधवार को एसडीएम अंब सचिन शर्मा से मिले। उनके माध्यम से उपायुक्त ऊना जतिन लाल को ज्ञापन सौंपा। चालकों ने मांग की है कि इस क्षेत्र में यूनियन को रजिस्टर करने की प्रक्रिया तुरंत रोकी जाए ताकि उनकी आजीविका पर संकट न आए। ज्ञापन में चालकों ने बताया कि वे वर्षों से अंब, मुबारिकपुर, गगरेट और दौलतपुर चौक के स्थायी निवासी हैं और रेलवे स्टेशन पर टैक्सी चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। उनका कहना है कि पहले से ही यहां सक्रिय टैक्सी यूनियनें मौजूद हैं और नई यूनियन का गठन नियमों के खिलाफ है। आरोप लगाया कि कुछ टैक्सी संचालक गुटबंदी करके जबरन नई यूनियन बनवा रहे हैं, जिससे अन्य चालकों को काम से बेदखल किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इसी मुद्दे पर 2024 में भी उपायुक्त ऊना, एसडीएम और थाना अंब को शिकायत दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।


नंदपुर के टैक्सी चालक अर्जुन द्विवेदी ने कहा -हम सुबह से शाम तक रेलवे स्टेशन पर खड़े होकर सवारी का इंतजार करते हैं। अगर कोई बाहरी यूनियन बनती है तो हमें यहां से हटना पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर अंब क्षेत्र के 50 से अधिक टैक्सी चालक और मालिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed