फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Protest against Home Minister Amit Shah in Una

Una News: ऊना में गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ धरना प्रदर्शन

Wed, 01 Jan 2025 12:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Protest against Home Minister Amit Shah in Una
डॉ. भीमराव आंबेडकर के खिलाफ टिप्पणी पर अनुसूचित जाति संगठन उग्र, जमकर नारेबाजी
विज्ञापन

अभद्र टिप्पणी के मामले पर त्याग पत्र दें गृह मंत्री अमित शाह : नरेश
अनुसूचित जाति संगठनों ने उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। डॉ. भीमराव आंबेडकर के खिलाफ गृहमंत्री अमित शाह की ओर से की गई टिप्पणी को लेकर विभिन्न अनुसूचित जाति संगठन उग्र हो गए हैं। मंगलवार को ऊना मुख्यालय पर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पद से गृह मंत्री से त्याग पत्र देने की मांग की। इस दौरान उपायुक्त जतिन लाल के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। एमसी पार्क ऊना से लेकर मिनी सचिवालय परिसर तक रोष रैली निकाल अमित शाह के विरुद्ध नारेबाजी की। इस दौरान अधिवक्ता नरेश कुमार सैंसोवाल, बाबा संतोष दास बिटटू सहित महर्षि वाल्मीकि गुरु रविदास यूथ एकता महासभा, गुरु रविदास महासभा, भीम आर्मी, गुरु रविदास टाइगर फोर्स, हिमाचल प्रदेश डाॅ. आंबेडकर अनुसूचित जाति कल्याण समिति सहित विभिन्न संगठन मौजूद रहे। इसके अलावा महिला शक्ति ने भी इस प्रदर्शन में शामिल होकर गृहमंत्री से इस्तीफे की मांग की। संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने माफी न मांगी तो प्रदर्शन अब राज्य और केंद्रीय स्तर तक बढ़ेगा। अधिवक्ता नरेश कुमार ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने भीमराव आंबेडकर के खिलाफ अशोभनीय भाषा का उपयोग किया है। कहा कि आंबेडकर फैशन नहीं बल्कि एक जुनून है। आंबेडकर विचारों और आदर्शों को याद दिलाता है। सामाजिक न्याय और संघर्ष का प्रतीक है। आंबेडकर शोषित और वंचितों के लिए एकजुटता और शक्ति का प्रतीक है। बाबा संतोष दास बिट्टू ने कहा कि अगर अमित शाह ने माफी न मांगी और इस्तीफा न दिया तो प्रदर्शन प्रदेश स्तर पर होगा। दलित युवा नेता रवि बस्सी ने भी इस आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर तक लेकर जाने की बात कही। जबकि, भीम आर्मी से जरनैल सिंह, महर्षि वाल्मीकि गुरु रविदास यूथ एकता महासभा के अध्यक्ष अमित कुमार वाल्मीकि ने भी इसे निंदनीय करार दिया। कहा कि पंजाब में भी इसे लेकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर अधिवक्ता कुलदीप चंद, तरलोक चंद संधू, सुनीता बग्गा, चमन लाल भाटिया सेवानिवृत्त डीएसपी, मदन लाल, मंजीत सिंह, शकुंतला संधू, गुरमेल सिंह, चंचल सिंह, बलविंद्र भाटिया सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed