फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Proposed changes in MNREGA attack the soul of the scheme: Desraj

मनरेगा में प्रस्तावित बदलाव योजना की आत्मा पर प्रहार : देसराज

Sun, 22 Feb 2026 12:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Proposed changes in MNREGA attack the soul of the scheme: Desraj
गगरेट विधानसभा क्षेत्र की चलेट व ववेहड पंचायतों में “मनरेगा बचाओ अभियान” के तहत कांग्रेस ने जनस
मनरेगा बचाओ अभियान के तहत चलेट-बवेहड़ में कांग्रेस का प्रदर्शन
विज्ञापन

राजस्व घाटा अनुदान बंद करने पर भी केंद्र सरकार को घेरा

संवाद न्यूज एजेंसी

गगरेट (ऊना)। गगरेट विधानसभा क्षेत्र की चलेट और बवेहड़ पंचायतों में कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ अभियान के तहत जनसंपर्क अभियान आयोजित किया और आरडीजी विरोध कार्यक्रम संपन्न किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष देसराज गौतम ने की। गौतम ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मनरेगा में प्रस्तावित बदलाव गरीबों की आजीविका पर हमला है। यह योजना की आत्मा पर प्रहार है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार गैर-भाजपा शासित राज्यों को कमजोर करने की नीति पर काम कर रही है। कांग्रेस नेताओं ने हिमाचल प्रदेश को मिलने वाले राजस्व घाटा अनुदान को बंद किए जाने के मुद्दे को भी उठाया। कहा कि यह अनुदान राज्य की वित्तीय सेहत के लिए बेहद महत्वपूर्ण था और इसके बंद होने से विकास कार्य और जनकल्याण योजनाएं प्रभावित होंगी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण गरीबों की जीवन रेखा है और राजस्व घाटा अनुदान बंद करना पहाड़ी राज्य के साथ अन्याय है। चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार जनविरोधी फैसले वापस नहीं लेती है तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मजदूरों ने रोजगार के दिनों में कटौती, भुगतान में देरी और कार्य उपलब्धता जैसी समस्याओं को भी उठाया। कांग्रेस नेताओं ने आश्वासन दिया कि उनकी आवाज सरकार तक मजबूती से पहुंचाई जाएगी। इस मौके पर विधानसभा कोऑर्डिनेटर जयवर्धन खुराना, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुरिंदर कंवर सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनरेगा कामगारों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed