फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Proposal to build a bus stand in Amb's Pakka Paroh rejected

Una News: अंब के पक्का परोह में बस स्टैंड बनाने का प्रस्ताव नामंजूर

Wed, 18 Jun 2025 02:37 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Proposal to build a bus stand in Amb's Pakka Paroh rejected
परिवहन खास खबर
विज्ञापन

जगह की कमी के चलते निगम ने रद्द किया प्रस्ताव
नए स्थान पर भूमि तलाश करने का दिया प्रस्ताव
आशुतोष डोगरा
ऊना। उपमंडल अंब के तहत पक्का परोह में प्रस्तावित बस अड्डे की योजना नामंजूर हो गई है। हिमाचल पथ परिवहन निगम ने इस प्रस्ताव को जगह ही कमी के चलते रद्द कर दिया। निगम ने बस अड्डे के निर्माण के लिए किसी अन्य स्थान पर भूमि चयनित करने का प्रस्ताव दिया है। ऐसे में यह योजना अब अधर में लटकती नजर आ रही है।
वर्तमान में चिंतपूर्णी मार्ग पर अंब बस स्टैंड है। इस बस स्टैंड पर जगह की कमी के चलते बसें खड़ी करने में परेशानी होती है। आलम यह है कि बस स्टैंड का कुछ हिस्से पर टैक्सी स्टैंड भी है। लंबे रूटाें पर चलने वाली बसें तो बस स्टैंड पर जाती ही नहीं है। ऐसे में सवारियों को एनएच किनारे ही खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। इसी के चलते प्रशासन ने बस स्टैंड को किसी दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने के लिए प्रक्रिया को शुरू किया था। बस स्टैंड के लिए पक्का परोह में भूमि चयनित की गई। इसके बाद इसका प्रस्ताव बनाकर हिमाचल पथ परिवहन निगम के उच्च अधिकारियाें को भेज दिया गया। पक्का परोह में चयनित की गई भूमि पर बसों के आने-जाने के लिए प्रवेश की जगह को कम पाया गया। इसके चलते निगम ने इस प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया। नगर पंचायत अंब चंडीगढ़-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित क्षेत्र है। इस रास्ते से रोजाना स्थानीय और लंबे रूटों पर बसें चलती हैं। ऐसे में बस स्टैंड के लिए खुली जमीन की जरूरत है जो स्थानीय प्रशासन को नहीं मिल पा रही। प्रशासन की तरफ से जमीन की तलाश करने के लिए प्रयास तो किए जा रहे हैं लेकिन उस पर अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है। ऐसे में पक्का परोह में भी नए बस स्टैंड बनाने की योजना लटकती नजर आ रही है।
विज्ञापन


कोट्स
अंब के पक्का परोह में बस स्टैंड के लिए जो जगह चयनित की गई थी, इस प्रस्ताव को निगम ने नामंजूर कर दिया है। निगम ने जगह की कमी का हवाला देकर इसे रद्द किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश धीमान, डीडीएम एचआरटीसी ऊना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed