{"_id":"67d02e339f5d890c61034eba","slug":"proposal-sent-to-build-shelter-for-attendants-in-regional-hospital-una-news-c-93-1-ssml1047-148265-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: क्षेत्रीय अस्पताल में तीमारदारों के लिए शेल्टर बनाने को भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: क्षेत्रीय अस्पताल में तीमारदारों के लिए शेल्टर बनाने को भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन
मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों को मिलेगी बड़ी सुविधा
एक समय में 100 से अधिक तीमारदार शेल्टर में कर सकेंगे विश्राम
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों को मुकम्मल सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए प्रबंधन प्रयासरत है। अब प्रबंधन की ओर से अस्पताल में तीमारदारों के लिए शेल्टर बनाने के लिए नगर निगम को प्रस्ताव भेज दिया गया है। नगर निगम से मंजूरी मिलते ही इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। इस शेल्टर के बनने से मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों को एक ही छत के नीचे आराम करने की सुविधा मिलेगी। इस शेल्टर में तीमारदारों के ठहरने के लिए पूरी व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा पेयजल और शौचालय की व्यवस्था भी शेल्टर में तीमारदारों को मुहैया करवाई जाएगी ताकि उन्हें दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
क्षेत्रीय अस्पताल में टेंडर शेल्टर स्थापित करने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने प्रारंभिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रबंधन की ओर से एक प्रस्ताव तैयार कर नगर निगम को भेज दिया गया है। क्षेत्रीय अस्पताल के वार्डों में जगह कम होने के चलते मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों को वहां रुकने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को दूर करने के लिए प्रबंधन ने अब एक अटेंडेंट शेल्टर बनाने की योजना तैयार की है। इस शेल्टर में एक साथ 100 के करीब तीमारदार ठहर सकेंगे। वर्तमान में अस्पताल में तीमारदार मरीज के बेड के नीचे ही शीट बिछाकर आराम करते हैं। इससे तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सर्दियों में दिक्कतें अधिक बढ़ जाती हैं। जिले के सबसे बड़े अस्पताल में रोजाना उपचार के लिए सैकड़ों मरीज पहुंचते हैं। इस दौरान कई मरीजों के ऑपरेशन के चलते उन्हें अस्पताल में ही दाखिल किया जाता है। आगामी समय में अटेंडेंट शेल्टर बनने से लोगों को इसका काफी लाभ मिलेगा। नगर निगम की तरफ से इस कार्य को लेकर मंजूरी मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग की तरफ से काम शुरू करने के लिए डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू होगी।
कोट्स
क्षेत्रीय अस्पताल में तीमारदारों के लिए शेल्टर स्थापित करने के लिए नगर निगम को प्रस्ताव भेज दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद आगामी प्रक्रिया को भी पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
डाॅ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना