फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Programs, rallies were also taken out across the district on AIDS Day

एड्स दिवस पर जिले भर में हुए कार्यक्रम, रैलियां भी निकालीं

Wed, 01 Dec 2021 11:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Programs, rallies were also taken out across the district on AIDS Day
कोटला खुर्द कालेज में एड्स दिवस पर जागरूकता रैली निकालते एनएसएस स्वयंसेवी। संवाद - फोटो : Una
ऊना। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय एड्स दिवस पर जिले के विभिन्न विभागों, संस्थानों, शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम हुए। लोगों को एड्स जैसे जानलेवा रोग और इससे बचाव के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

साथ ही एड्स संक्रमित व्यक्ति के साथ बिना भेदभाव किए सौहार्द के साथ रहने का संदेश भी दिया गया। सनराइज लक्ष्य हस्तक्षेप परियोजना ऊना ने बचत भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम करवाया। मुख्यातिथि जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमन शर्मा थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले से काफी संख्या में युवा पड़ोसी राज्यों में रोजगार के लिए जाते हैं। अज्ञानतावश कुछ लोग एड्स का शिकार हो जाते हैं। इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है। जिला एड्स नियंत्रण अधिकारी डॉ. अजय अत्री, संस्था के अध्यक्ष डॉ. विजय डोगरा, परियोजना निदेशक महेंद्र डोगरा, संस्था के उपाध्यक्ष संजीव ठाकुर, परियोजना प्रबंधक रीना शर्मा, प्रिया डोगरा, मानसी, सलोचना कुमारी, रिंपी कुमारी, ज्योति, सीमा, पुष्पा, बलविंद्र, अंजू, सोनी और संत चरण समेत 150 महिलाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राउवि बड़ूही में मनाया गया एड्स दिवस
नारी (ऊना)। राउवि बड़ूही में भी जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें राष्ट्रीय और राज्य पुरस्कार प्राप्त मुख्याध्यापक राकेश कुमार और विज्ञान अध्यापिका परमिंदर कौर ने विद्यार्थियों को इस जानलेवा बीमारी के लक्षण और इससे बचने के उपाय बताए। अध्यापकों चमन लाल, सुरेश कुमार, संतोष कुमारी की सहायता से जागरूकता रैली निकाली गई।

एनएसएस स्वयंसेवियों ने चलाया जागरूकता अभियान
जोल (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार के एनएसएस इकाई के स्वयंसेवियों ने विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता अभियान चलाया। पोस्टर मेकिंग और नारा लेखन से लोगों को एड्स के प्रति जागरूक किया गया। प्राचार्य डॉ. ध्रुव पाल सिंह ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने वाले स्वयंसेवियों की सराहना की। पोस्टर मेकिंग में शिवानी प्रथम, रितिका द्वितीय तथा अनीशा एवं आस्था साहनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन में कोमल सूद एवं साक्षी ने प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रोफेसर कविता कौशल, डॉ. रामकुमार नेगी, प्रो. दिनेश शर्मा तथा डॉ. कुलदीप सिंह सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed