{"_id":"684adb4a1efd104b5d088b1e","slug":"production-reduced-in-industries-work-affected-una-news-c-93-1-una1002-156193-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: उद्योगों में घटा उत्पादन, कार्य प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: उद्योगों में घटा उत्पादन, कार्य प्रभावित
विज्ञापन
बिजली, पानी की कमी से जूझ रहे उद्योग, बोरवेल सूखे
स्वीकृत लोड से अधिक बिजली फूंक रहे लोगों को जारी हों नोटिस : सीएस कपूर
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मैहतपुर (ऊना)। जिले में पिछले चार दिन से पड़ रही भीषण गर्मी के कारण उद्योगों का उत्पादन प्रभावित हो गया है। तैयार माल की डिमांड घटने के कारण बाजार में मंदी का माहौल है। उद्योगों में काम करने वाले श्रमिकों की स्थिति नाजुक हो चुकी है। दिन में भीषण गर्मी के चलते उद्योगों के अंदर काम करने वाले श्रमिकों को भी कठिनाई पेश आ रही है। बिजली तथा पानी के संकट से जूझ रहे उद्योगों के उत्पादन पर इसका प्रतिकूल असर दिखाई देने लगा है। मौसम विज्ञान विभाग ने इस पूरे सप्ताह गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी कर रखी है। लोगों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है।
वहीं, कारखानों के परिसर में निर्जलीकरण और असहनीय गर्म वातावरण के कारण श्रमिक, कर्मचारी ड्यूटी से बंक मार रहे हैं। बिजली के ट्रांसफार्मर गर्म हो रहे हैं, जिसके कारण औद्योगिक क्षेत्रों में नियमित रूप से बिजली कटौती की समस्या पैदा हो गई है। इस प्रचंड गर्मी से बचने के लिए कई लोगों ने स्वीकृत लोड से अधिक एसी, कूलर लगाए हैं। इससे सबस्टेशन ओवरलोड हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि एचपीएसईबीएल को आवासीय क्षेत्रों में स्वीकृत बिजली लोड की जांच करने के लिए सर्वेक्षण करना चाहिए और उन लोगों को नोटिस जारी करना चाहिए, जो स्वीकृत लोड से अधिक बिजली फूंक रहे हैं। बारिश न होने से बोरवेल सूख गए हैं और पानी की कमी हो रही है।
औद्योगिक क्षेत्र में भीषण गर्मी के चलते बिजली-पानी का संकट पैदा हो गया है। श्रमिकों को कारखाने के अंदर बेहद गर्म वातावरण में काम करना मुश्किल हो रहा है। कारखाने के श्रमिक बंक मार रहे हैं। आवासीय क्षेत्र में बिना स्वीकृत लोड के ही दर्जनों की तादाद में एसी तथा कूलर इस्तेमाल हो रहे हैं, ऐसे लोगों के खिलाफ विद्युत विभाग को नोटिस जारी करने चाहिए।
विज्ञापन
चमन सिंह कपूर अध्यक्ष मैहतपुर उद्योग संघ।
बिना स्वीकृत लोड के एसी चलाने वालों को नोटिस जारी किए जाएंगे और उन्हें अपना लोड बढ़ाने के लिए कहा जाएगा ताकि आने वाले समय में विभाग सबस्टेशन में लोड की समीक्षा करके उसके अनुरूप आगामी योजना पर काम कर सके।
ई कुशल कुमार सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल मैहतपुर।