फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Process for admission in MCA and MBA starts, you can apply till 20th July

Una News: एमसीए और एमबीए में दाखिला के लिए प्रक्रिया शुरू, 20 जुलाई तक कर सकते है आवेदन

Sun, 14 Jul 2024 02:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 14 Jul 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Process for admission in MCA and MBA starts, you can apply till 20th July
महाविद्यालय से पासआउट अभ्यार्थियों की होती शत-प्रतिशत प्लेसमेंट
विज्ञापन

समन्वयक पुनीत प्रेम कंवर बोले- प्रदेश का एकमात्र नॉन सब्सिडाइज सीट काॅलेज
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में नए शैक्षणिक सत्र एमसीए और एमबीए में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ. मीता शर्मा एवं समन्वयक प्रोफेसर पुनीत प्रेम कंवर ने बताया कि महाविद्यालय के एमसीए और एमबीए कोर्स को हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त है। उन्होंने बताया कि इन दोनों कोर्सेस में दाखिला के लिए विश्वविद्यालय ने अपनी अधिसूचना जारी कर दी है। जो विद्यार्थी इन कोर्सेस में दाखिला लेना चाहते हैं, वह 20 जुलाई तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन दाखिल कर सकते हैं।

समन्वयक प्रोफेसर पुनीत प्रेम कंवर ने बताया कि यह महाविद्यालय हिमाचल प्रदेश में एक ऐसा महाविद्यालय है, जहां नॉन सब्सिडाइज सीट के तहत कोर्स नहीं करवाया जाता है। उन्होंने कहा कि यहां से एमसीए और एमबीए करने के बाद अभ्यर्थियों को शत-प्रतिशत प्लेसमेंट प्राप्त हुआ है और गत वर्ष भी यहां पर रोजगार को लेकर आयोजन किया गया। जहां पर नामी कंपनियों ने शिरकत की और हिमाचल के अलावा नोएडा गुड़गांव और अन्य राज्यों में अच्छी जगह पर प्लेसमेंट प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष भी दोनों कोर्सेस में पूरी सीटें भर गई थीं और प्रत्येक कोर्स के लिए 60-60 सीटें हैं और सरकार के द्वारा तय किए गए मानकों के अनुसार ही दोनों कोर्सेस के लिए प्रति सेमेस्टर के हिसाब से सरकारी दरों पर फीस अर्जित की जाती है। उन्होंने कहा कि जो भी इच्छुक अभ्यर्थी प्लेसमेंट में प्रवेश पाना चाहता है। वह विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन दाखिल कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed