{"_id":"675d8dde203803270b07ded1","slug":"private-publishers-affiliation-for-teaching-textbooks-will-be-canceled-vishal-una-news-c-93-1-ssml1047-140972-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी प्रकाशकों की पाठ्य पुस्तकें पढ़ाने पर संबद्धता होगी रद्द : विशाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी प्रकाशकों की पाठ्य पुस्तकें पढ़ाने पर संबद्धता होगी रद्द : विशाल
विज्ञापन
कहा, प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड की पाठ्य पुस्तकें एक समान
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव ने कार्यक्रम में की शिरकत
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड की पाठ्य पुस्तकें एक समान हैं, इनमें कोई अंतर नहीं है। यह बात शिक्षा बोर्ड सचिव मेजर विशाल शर्मा ने निजी स्कूल संगठन की बैठक बंगाणा में कही। उन्होंने कहा कि हिमाचल शिक्षा बोर्ड सीबीएसई बोर्ड से बेहतर करने जा रहा है। इस बैठक में निजी स्कूलों की दिक्कतों को प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर जगजीत सिंह ने उठाया और उनका समाधान करने का आश्वासन दिया। स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि बोर्ड से संबद्धता प्राप्त निजी स्कूलों की ओर से स्कूल शिक्षा बोर्ड के स्थान पर निजी प्रकाशकों की पाठ्यपुस्तकों व प्रायोगिक पुस्तकों को पढ़ाया जा रहा है। प्रदेश में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्धता प्राप्त निजी स्कूल बोर्ड की प्रायोगिक पुस्तकों को नहीं पढ़ा रहे हैं। इन स्कूलों की संबद्धता को शिक्षा बोर्ड रद्द करेगा। स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि औचक निरीक्षण करने पर ध्यान में आया है कि बोर्ड से संबद्धता प्राप्त निजी स्कूलों की ओर से स्कूल शिक्षा बोर्ड के स्थान पर निजी प्रकाशकों की पाठ्यपुस्तकों व प्रायोगिक पुस्तकों को पढ़ाया जा रहा है। इसका कार्यालय की ओर से कड़ा संज्ञान लिया गया है। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में आयोजित की जाने वाली प्रायोगिक परीक्षाओं में बोर्ड की ओर से मुद्रित करवाई गई प्रायोगिक पुस्तिकाओं के अनुसार ही परीक्षाएं होंगी। बोर्ड के सभी पुस्तक वितरण केंद्रों में पाठ्यपुस्तकें व प्रायोगिक पुस्तकें उपलब्ध हैं। बोर्ड की ओर से समय-समय पर सभी संबद्धता प्राप्त निजी स्कूलों का औचक निरीक्षण भी किया जाएगा। यदि किसी स्कूल की ओर से बोर्ड की पुस्तकों व प्रायोगिक पुस्तकों को नहीं पढ़ाया जा रहा होगा तो नियम के अनुसार संबद्धता निरस्त की जाएगी। इस बैठक में जिला ऊना अध्यक्ष लखनपाल शर्मा, हमीरपुर अध्यक्ष देव राज शर्मा, निजी स्कूल संगठन के महेश राणा, राकेश कुमार, आनंद बख्शी, योग राज भारद्वाज, वीरेंद्र कुमार, विजय भारद्वाज समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।