फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Priority is to make public welfare schemes accessible to the people: SDM Amb

जन कल्याणकारी योजनाएं लोगों तक पहुंचाना प्राथमिकता : एसडीएम अंब

Fri, 16 Jan 2026 05:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
Priority is to make public welfare schemes accessible to the people: SDM Amb
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बडूही (ऊना)। नव नियुक्त एसडीएम पारस अग्रवाल ने शुक्रवार को उपमंडल अंब का कार्यभार संभालने के बाद कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आम जनता तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य जनता के हितों की रक्षा करते हुए सरल, पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं प्रदान करना है। एसडीएम ने कहा कि आम जनमानस की समस्याओं का गंभीरता से संज्ञान लेकर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कई सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध होने के बावजूद लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती है। इसे देखते हुए अधिक से अधिक सेवाएं ऑनलाइन और घर-द्वार तक उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भविष्य में अधिकांश प्रमाण पत्र व अन्य सेवाएं ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही राजस्व मामलों का शीघ्र निपटारा कर गरीब व जरूरतमंद लोगों को समय पर न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed