फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Prime Minister's National Apprenticeship Fair at Pubowal on 17th

Una News: पुबोवाल में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय प्रशिक्षुता मेला 17 को

Sat, 15 Mar 2025 05:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Mar 2025 05:11 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister's National Apprenticeship Fair at Pubowal on 17th
ऊना। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पुबोवाल में 17 मार्च को सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री राष्ट्रीय प्रशिक्षुता मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में सभी स्थानीय औद्योगिक इकाइयां भाग लेंगी जो युवाओं को राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रशिक्षण के लिए पोर्टल पर पंजीकृत करके प्रशिक्षण का अवसर प्रदान करेंगी। आईटीआई के प्रधानाचार्य एसएल कालिया ने बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय प्रशिक्षुता मेले में 8वीं, 10वीं, 12वीं पास और आईटीआई उत्तीर्ण युवा पहुंच कर पोर्टल पर पंजीकरण करवाकर विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। एसएल कालिया ने बताया कि औद्योगिक इकाइयों की ओर से प्रशिक्षण अवधि के दौरान युवाओं को भारत सरकार की ओर से निर्धारित स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। उन्होंने सभी पात्र युवाओं से मेले में पहुंचकर इसका लाभ लेने का आग्रह किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed